फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SL T20 Sri Lanka win in Super Over take 1-0 lead in series against New Zealand

NZ vs SL T20: श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

Sun, 02 Apr 2023 11:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Apr 2023 11:52 PM IST
सार

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड एक ओवर में दो विकेट पर आठ रन बना पाया। जवाब में श्रीलंका ने बिना विकेट गंवाए 11 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रीलंका तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
NZ vs SL T20 Sri Lanka win in Super Over take 1-0 lead in series against New Zealand
चरिथ असलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सुपर ओवर में जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के इश सोढ़ी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में भेज दिया। कुशल परेरा (नाबाद 53) की मदद से श्रीलंका ने पहले टी-20 में निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल (66) ने सर्वाधिक रन बनाए। इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। मेजबान टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी, जबकि सुपर ओवर के लिए आखिरी गेंद पर छह रन बनाने थे। सोढ़ी ने श्रीलंकाई कप्तान शनाका की गेंद पर छक्का जड़ दिया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड एक ओवर में दो विकेट पर आठ रन बना पाया। जवाब में श्रीलंका ने बिना विकेट गंवाए 11 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रीलंका तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed