फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SA 1st Test: Matt Henry's seven wickets bowls South Africa out for 95; New Zealand vs South Africa

NZ vs SA: 90 साल बाद सौ से कम स्कोर पर सिमटा द. अफ्रीका, मैट हेनरी ने लिए सात विकेट

Thu, 17 Feb 2022 10:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 10:37 PM IST
सार

हेनरी का प्रदर्शन घरेलू धरती पर संयुक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले रिचर्ड हेडली ने 1976 में वेलिंगटन में 23 रन देकर सात विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड में यह दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन
NZ vs SA 1st Test: Matt Henry's seven wickets bowls South Africa out for 95; New Zealand vs South Africa
मैट हेनरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज मैट हेनरी (7/23) ने अपने घरेलू मैदान हेगले ओवल में कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिससे न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन यहां दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 95 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 116 रन बना लिए थे। 
विज्ञापन


मेजबान ने 21 रन की बढ़त हासिल कर ली है। यह 1932 के बाद पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 100 रन के भीतर ही ढेर हो गई। 1932 में टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 36 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन


हेडली के रिकॉर्ड की बराबरी
हेनरी का प्रदर्शन घरेलू धरती पर संयुक्त श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले रिचर्ड हेडली ने 1976 में वेलिंगटन में 23 रन देकर सात विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड में यह दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के इरापल्ली प्रसन्ना ने 1976 में ऑकलैंड में 76 रन देकर आठ विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के टॉम लैथम ने बतौर कप्तान पहली बार टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।  लंच तक ही दक्षिण अफ्रीका ने 44 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें हेनरी ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम चाय के विश्राम से लगभग 25 मिनट चले 49.2 ओवर में ढेर हो गई। टीम की ओर से जुबेर हमजा ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। 

उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। मैट हेनरी ने 23 रन देकर सात विकेट लिए। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इससे पहले 93 रन पर चार विकेट था।


दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के न्यूनतम स्कोर
  • 36 रन : बनाम ऑस्ट्रेलिया 1932
  • 58 रन : बनाम इंग्लैंड 1912
  • 84 रन : बनाम इंग्लैंड 1889
  • 95 रन : बनाम इंग्लैंड 1912
  • 95 रन: बनाम न्यूजीलैंड 2022
  • 97 रन : बनाम इंग्लैंड 1892

मैट हेनरी का प्रदर्शन (7/23) टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज का तीसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले एजाज पटेल (10/119 बनाम भारत 2021) और रिचर्ड हेडली (9/51 बनाम ऑस्ट्रेलिया 1985) ने ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed