फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK: Mohammad Rizwan guides Pakistan to win last t20 series for New Zealand

पाकिस्तान ने आखिरी मैच जीतकर न्यूजीलैंड में बचाई लाज, धूप की वजह से रोकना पड़ा था खेल

Tue, 22 Dec 2020 04:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Dec 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
NZ vs PAK: Mohammad Rizwan guides Pakistan to win last t20 series for New Zealand
मोहम्मद रिजवान - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में मैच जीतकर अपनी इज्जत बचा ली। न्यूजीलैंड पहले ही तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका था। नेपियर में आज खेले गए तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ठोस शुरुआत के बाद युवा बल्लेबाज न्यूजीलैंड ने डीवोन कॉन्वेय के अर्धशतक के बूते निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद रिजवान (89) और मोहम्मद हफीज (41) की दमदार पारियों के बाद अंतिम ओवर में इफ्तिखार अहमद की सूझबूझ से पाकिस्तान ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द मैच तो टिम सिफर्ट को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से तो दूसरे मैच में नौ विकेट के बड़े अंतर से जीत मिली थी। अब 26 दिसंबर से माउंट मानगुनई में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में तीन जनवरी से सात जनवरी के बीच होगा। क्रिकेट में अक्सर ही रोशनी की कमी के चलते मैच रोक दिए जाते हैं, लेकिन इस मैच के दौरान सूरज के तेज प्रकाश के चलते मैच में रूकावट आई। मैच का 11वां ओवर जारी था। मैच रोका गया, लेकिन खिलाड़ी मैदान पर ही मौजूद रहे। थोड़ी देर बाद जब सूरज छुपने लगा तो मैच फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed