फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND: Poor foot work suffers kohli with his lowest run tally on a tour involving all formats

आखिर क्या गलती कर रहे विराट, कहां हुई चूक, क्यों रहे न्यूजीलैंड दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप?

Mon, 02 Mar 2020 06:05 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Poor foot work suffers kohli with his lowest run tally on a tour involving all formats
इस तरह जाल में फंस रहे कोहली - फोटो : ट्विटर

क्या आप यकीन कर पाएंगे कि जिस खिलाड़ी को रन मशीन कहा जाता हो वह वह किसी टेस्ट सीरीज में 10वें क्रम पर आने वाले मोहम्मद शमी से भी कम रन बनाएगा। क्या आप सोच सकते हैं कि किसी श्रृंखला में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं आएगा। क्या आप ये भी सोच सकते हैं कि 5 टी-20, 3 वन-डे और 2 टेस्ट मैच खेलने के बाद कोहली सिर्फ 218 रन ही बना पाएंगे? लेकिन ऐसा हुआ, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत सिर्फ 0-2 से टेस्ट सीरीज नहीं हारा बल्कि अपने कप्तान को सबसे बुरे दौर से भी गुजरते हुए देख रहा है।

विज्ञापन


याद आया 2014 का इंग्लैंड दौरा

NZ vs IND: Poor foot work suffers kohli with his lowest run tally on a tour involving all formats
2014 इंग्लैंड दौरे के दौरान विराट - फोटो : ट्विटर

कोहली के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। फैंस को छह साल पुराना इंग्लैंड दौरा याद आ गया जब 2014 में कोहली जेम्स एंडरसन की गेंदों के आगे पानी भरते नजर आते थे। उस सीरीज में विराट ने पांच टेस्ट की 10 पारियों में 13.40 की औसत से 134 रन बनाए थे। मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर 31 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 टेस्ट मैचों में सिर्फ 38 रन बनाए। चार पारियों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 19 रन का रहा। 53 से ज्यादा का औसत रखने वाला जांबाज अगर 9.50 की औसत से रन बनाए तो हैरानी होगी ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट की पिछली 10 पारियों में 204 रन ही बना सके

NZ vs IND: Poor foot work suffers kohli with his lowest run tally on a tour involving all formats
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

पिछली 21 पारियों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में विराट के बल्ले से एक शतक तक नहीं निकला है। पिछली 10 पारियों में तो वे सिर्फ 204 रन ही बना सके हैं। मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय कप्तान तीन वन-डे और 5 टी-20 में केवल 180 रन ही बना पाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था। कोहली ने वेलिंटगन टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे। यह मैच भारत 10 विकेट से हारा था। अब क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 14 रन आए। बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के डे-नाइट टेस्ट में विराट ने आखिरी शतक (136 रन) लगाया था।

विज्ञापन

आखिर क्या गलती कर रहे विराट?

NZ vs IND: Poor foot work suffers kohli with his lowest run tally on a tour involving all formats
विराट कोहली-साउदी - फोटो : सोशल मीडिया

'रनमशीन' के नाम से विख्यात कोहली के ऐसे प्रदर्शन को देखकर अंगुलियां उठनी तो लाजिमी है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि भारतीय कप्तान कहां चूक रहे हैं? कौन सी गलती कर रहे हैं, आखि क्या वजह है कि जिस बल्लेबाज के नाम से ही गेंदबाज थर्रा उठते थे वह आसान शिकार बन रहा है। कोहली के खेल को करीब से नजर डालने पर खामी उनकी तकनीक पर नजर आती है। दरअसल, भारतीय कप्तान पहले लेग स्टंप गार्ड करके खेलते थे, लेकिन अब वह स्टंप्स के बीच खड़े होते हैं। ऑफ स्टंप की गेंदों पर काबू पाने की वजह से वो मिडिल स्टंप गार्ड कर रहे हैं और यही उनसे सबसे बड़ी चूक हो रही है। जरूरत से ज्यादा ऑफ स्टंप की ओर शफल करने की वजह से ही वह LBW हो रहे हैं। स्विंग होती गेंदों के सामने कोहली का बैट एंगल से नीचे आता है। मतलब विराट के फुटवर्क में ही खामी है।

 

इधर कप्तान फेल उधर टीम का सूपड़ा साफ

NZ vs IND: Poor foot work suffers kohli with his lowest run tally on a tour involving all formats
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे ही दिन भारतीय टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 242 रन बनाए और कीवी टीम को 235 रन पर समेट दिया। सात रन की लीड के बाद भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। तीसरे दिन के पहले सेशन में भारत 124 रन पर सिमटा। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन लक्ष्य मिला था, जिसे उसने टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल की मजबूत साझेदारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। भारत की इस हार की बड़ी वजह खराब बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तान कोहली का खराब फॉर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed