फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND Henry Nicholls says New zealand are not under any pressure after loss in T20I series

जीत के बाद कीवियों के हौंसले बुलंद, निकोल्स ने कहा- वनडे में नहीं है टी-20 सीरीज की हार का असर

Fri, 07 Feb 2020 07:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 07 Feb 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND Henry Nicholls says New zealand are not under any pressure after loss in T20I series
हेनरी निकोल्स - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वनडे टीम पर उस टी-20 इकाई का बोझ नहीं दिखा, जिसे भारत से 0-5 से पराजय का सामना करना पड़ा था और जो 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने में भी दिखाई दिया। 

विज्ञापन


रॉस टेलर के 21वें शतक की मदद से मेजबान टीम ने बुधवार को वनडे में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली। दूसरा वनडे शनिवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। निकोल्स ने कहा, ‘हमें ऐसा महसूस नहीं हुआ। इसलिए, मुझे कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा था और कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। यह छोटा मैदान था और लक्ष्य बड़ा था। इसलिए अच्छा रहा कि हम ऐसा करने में सफल रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह शानदार रहा, हमने वनडे क्रिकेट में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया और यह अच्छा है, हम इसमें योगदान करने में सफल रहे। बीते समय में भारत में उसके खिलाफ हमने 300 से ज्यादा रन के करीब दो लक्ष्यों का पीछा किया और अन्य में करीब तक पहुंचे। घरेलू मैदान पर ऐसा दोबारा करना बेहतरीन अहसास था।’ हैमिल्टन में टेलर ने नाबाद 109 रन की पारी खेली जबकि टॉम लाथम ने 48 गेंद में 69 रन बनाकर अच्छा साथ निभाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed