फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND 1st Test Matt Henry replaces Neil Wagner as a back up for wellington test

NZvsIND: वेलिंग्टन टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ टीम से बाहर

Wed, 19 Feb 2020 02:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Feb 2020 02:25 PM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 फरवरी से वेलिंग्टन में खेला जाएगा पहला टेस्ट
  • न्यूजीलैंड की तरफ से नील वैगनर बना चुके हैं कई रिकॉर्ड
  • आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं वैगनर 

विज्ञापन
NZ vs IND 1st Test Matt Henry replaces Neil Wagner as a back up for wellington test
नील वेगनर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार खिलाड़ी और दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज नील वैगनर पहल टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वैगनर की जगह पर तेज गेंदबाज मैट हेनरी को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है। 

विज्ञापन


दरअसल न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज नील वैगनर अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर अपने परिवार वालों के साथ रहेंगे और इसी वजह से वो शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि वैगनर इस समय गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं और अपने करियर में 47 टेस्ट मैचों में 204 विकेट चटका चुके हैं। वहीं हेनरी की बात करें तो उन्होंने अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं और 30 विकेट लिए हैं। हालांकि हेनरी को पहले टेस्ट में मौका मिलना मुश्किल ही है क्योंकि जेमिसन ने भारत के खिलाफ वनडे में शानदार गेंदबाजी की थी ऐसे में मेजबान टीम 6'8 फुट लंबे तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को उतार सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, मैट हेनरी , ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइले जेमिसन और डैरिल मिचेल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed