फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 1st ODI Match Playing XI, Match Preview and prediction

NZ vs IND: स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में उतरेगी दोनों टीम, पहले वनडे में युवाओं पर दारोमदार

Tue, 04 Feb 2020 11:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Feb 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand 1st ODI Match Playing XI, Match Preview and prediction
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम ने कीवियों के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर न्यूजीलैंड दौरे की जबरदस्त शुरुआत की है। विराट की अगुवाई में टीम ने साल की शुरुआत लगातार सीरीज जीत के साथ की है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद जहां टीम इंडिया और मजबूत होकर उभरी है वहीं कीवी टीम का पिछला कुछ समय निराशाजनक रहा है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहली बार वनडे मैच खेलने उतरेगी। कीवी टीम का पूरा ध्यान पिछली हार को भुलाकर एक नए शुरुआत पर होगी। वहीं जीत के रथ पर सवार विराट सेना पूरे जोश के साथ वनडे सीरीज में भी फतह हासिल करना चाहेगी।

विज्ञापन

पृथ्वी और मयंक का डेब्यू

चोटिल रोहित और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की एक मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के युवा कंधों पर होगा। दोनों ही खिलाड़ी जहां वनडे में डेब्यू करेंगे वहीं मिले हुए मौके को भुनाने का भी प्रयास करेंगे।

शमी की वापसी

टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर रहे मोहम्मद शमी एक बार फिर से अपनी तेज और योर्कर गेंदों से कहर बरपाते नजर आएंगे। शमी इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं ऐसे में टीम को उनसे एक बार फिर से काफी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन

पंत की जगह राहुल

बल्ले और विकेट के पीछे ग्लव्स के साथ लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे केएल राहुल एक बार फिर से टीम का हिस्सा बने रहेंगे, ऐसे में ऋषभ पंत की टीम में जगह एक बार फिर से मुश्किल ही है।  

टॉम लाथम को नेतृत्व

केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में कीवी टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम के हाथों में होगी। वे भारत द्वारा मिली टी-20 सीरीज की हार को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड को जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे।

मजबूत होगी कीवी टीम

कीवी टीम को जहां उसके पुराने खिलाड़ियों हेनरी निकोलस, टॉम लाथम और जिम्मी नीशम का साथ मिलेगा तो वहीं इंडिया ए के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले मार्क चैपमैन और तेज गेंदबाज काइल जेमीसन जैसे युवा खिलाड़ियों से भी मजबूती मिलेगी। 

स्टार खिलाड़ी चोटिल

भारतीय टीम से जहां रोहित शर्मा, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हैं वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से भी कप्तान केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी जैसे धुरंधर चोटिल होकर अनुपलब्ध हैं।

पिछले पांच मुकाबले

न्यूजीलैंड को पिछले पांच मुकाबलों में तीन हार, एक जीत और एक टाई झेलना पड़ा है तो वहीं भारत ने पिछले पांच मुकाबलों में चार में जीत और एक में हार का सामना किया है।

दोनों टीमें

भारत: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (विकेटकीपर एवं कप्तान), मार्क चैपमैन, रॉस टेलर, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमीसन, स्कॉट कगीलेन, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउथी और केन विलियमसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed