{"_id":"5de633c18ebc3e550115f538","slug":"nz-vs-eng-ross-taylor-becomes-2nd-new-zealand-player-to-score-7000-test-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉस टेलर ने ठोका 19वां टेस्ट शतक, बने 7000 रन बनाने वाले दूसरे कीवी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रॉस टेलर ने ठोका 19वां टेस्ट शतक, बने 7000 रन बनाने वाले दूसरे कीवी खिलाड़ी
Tue, 03 Dec 2019 03:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Dec 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
रॉस टेलर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन टेलर ने अपना 19वां टेस्ट शतक पूरा किया। टेलर ने मैच की दूसरी पारी में ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 213 रनों की मजबूत साझेदारी भी की।
विज्ञापन
अपनी पारी के दौरान ही टेलर ने एक और मुकाम हासिल किया, वे अब टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे और दुनिया के 51वें बल्लेबाज बन गए हैं। 35 वर्षीय टेलर ने अपनी 169वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और पारी के आधार पर सबसे तेज यह उपलब्धि पाने के मामले में पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने 189 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट मैचों में 7172 रन बनाए थे। वहीं टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7022 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन