{"_id":"63f1ff9f1463a011820ff623","slug":"nz-vs-eng-england-won-test-in-new-zealand-after-15-years-anderson-broad-broke-shane-warne-glenn-mcgrath-record-2023-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs ENG: इंग्लैंड 15 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट जीता, एंडरसन-ब्रॉड ने तोड़ा वॉर्न-मैक्ग्रा का बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs ENG: इंग्लैंड 15 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट जीता, एंडरसन-ब्रॉड ने तोड़ा वॉर्न-मैक्ग्रा का बड़ा रिकॉर्ड
Sun, 19 Feb 2023 04:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:23 PM IST
सार
माउंट माउंगानुई में मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 126 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 15 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर किसी टेस्ट में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : England Cricket/Twitter
विस्तार
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के दौरे पर पहले टेस्ट में शानदार जीत हासिल की है। उसने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान को 267 रन से रन से हराया। माउंट माउंगानुई में मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 126 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 15 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर किसी टेस्ट में जीत हासिल की है। उसे पिछली जीत 2008 में नेपियर के मैक्लेन पार्क में 121 रनों से मिली थी।
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को नौ विकेट पर 325 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 306 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी में 19 रनों की बढ़त मिल गई। उसने दूसरी पारी में 374 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में पूरी टीम 126 रनों पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने 267 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फेल
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में हैरी ब्रुक ने 81 गेंद पर 89 और बेन डकेट ने 68 गेंद पर 84 रन बनाए। दूसरी पारी में उसके लिए हैरी ब्रुक ने 41 गेंद पर 54 रन ठोक दिए। जो रूट ने 62 गेंद पर 57 रन बनाए। न्यूजीलैंड की बात करें तो उसके लिए पहली पारी में टॉम ब्लंडेल ने 131 और डेवोन कॉनवे ने 77 रन बनाए। दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने नाबाद 57, माइकल ब्रेसवेल ने 25 और टॉम लाथम ने 15 रन बनाए।

गेंदबाजी में ब्रॉड-एंडरसन ने किया कमाल
गेंदबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में नील वेग्नर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। दूसरी पारी में ब्लेयर टिकनेर और माइकल ब्रेसवेल को तीन-तीन सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ओली रॉबिंसन ने चार और जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार-चार सफलता हासिल की।

टूट गया वॉर्न और मैक्ग्रा का रिकॉर्ड
स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर मैच में कुल 12 विकेट लिए। एंडरसन और ब्रॉड पहली बार एक साथ मार्च 2008 में टेस्ट खेले थे। उसके बाद से 133 मैचों में दोनों साथ उतरे हैं। इस दौरान ब्रॉड ने 480 और एंडरसन ने 529 विकेट लिए हैं। इस तरह दोनों ने मिलकर एक साथ 1009 विकेट ले लिए हैं। दोनों टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली जोड़ी बन गए हैं।
ब्रॉड और एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न और दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। वॉर्न और मैक्ग्रा 104 टेस्ट में साथ खेले थे। इस दौरान दोनों ने 1001 विकेट मिलकर लिए थे।