फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs BAN: New Zealand took lead over Bangladesh in the first innings, Phillips played an inning of 87 runs

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बांग्लादेश पर बढ़त बनाई, फिलिप्स ने खेली 87 रन की पारी

Fri, 08 Dec 2023 10:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 10:40 PM IST
सार

मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 55 रन से की। फिलिप्स ने सीमित ओवर प्रारूप की शैली में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। 

विज्ञापन
NZ vs BAN: New Zealand took lead over Bangladesh in the first innings, Phillips played an inning of 87 runs
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लेन फिलिप्स की 72 गेंदों पर 87 रन की आक्रामक पारी से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में आठ रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश के दो विकेट झटक कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश के 172 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी चाय के विश्राम से ठीक पहले 180 रन पर सिमट गई। खराब रोशनी के कारण दिन के खेल को जल्दी रोक दिया गया। खेल रोके जाने तब बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 38 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीम 30 रन से आगे है और उसके आठ विकेट बचे हुए हैं। मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 55 रन से की। फिलिप्स ने सीमित ओवर प्रारूप की शैली में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्होंने खासकर हसन के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया और शुरुआती तीन ओवरों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर दबाव को कम किया। फिलिप्स ने इस दौरान डेरिल मिचेल (18) के साथ छठे विकेट के लिए 49 और काइल जैमिसन (20) के साथ आठवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम और ऑफ स्पिनर नईम हसन ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल (1/13) ने पहले ओवर में ही महमूदुल हसन (दो रन) को आउट कर अच्छी शुरुआत दिलाई। कप्तान टिम साउदी ने पारी के आठवें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांटो (15 रन) को केन विलियमसन के हाथों कैच कर बांग्लादेश को दूसरी सफलता दिलाई। इस ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण दिन का खेल रोकना पड़ा। बांग्लादेश ने दो टेस्ट की शृंखला का पहला मैच 150 रन से जीता था और उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट शृंखला जीतकर इतिहास रचने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed