{"_id":"61d1e8b70be7ca0e31385969","slug":"nz-vs-ban-match-report-of-day-2-of-1st-test-between-new-zealand-and-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs BAN: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 328 रन पर समेटा, जवाब में दो विकेट खोकर बनाए 175 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs BAN: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 328 रन पर समेटा, जवाब में दो विकेट खोकर बनाए 175 रन
Sun, 02 Jan 2022 11:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:32 PM IST
सार
बांग्लादेश ने पिछले कुछ वर्षों में विदेशी सरजमीं पर अपना दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के अंतिम पांच विकेट 70 रन पर चटकाकर मेजबान टीम की पहली पारी को 328 रन पर समेटा और फिर दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 175 रन बनाए।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
बांग्लादेश ने पिछले कुछ वर्षों में विदेशी सरजमीं पर अपना दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के अंतिम पांच विकेट 70 रन पर चटकाकर मेजबान टीम की पहली पारी को 328 रन पर समेटा और फिर दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 175 रन बनाए। ओपनर महमूदुल हसन जॉय (70*) ने नजमुल हुसैन शंटो (64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े।
विज्ञापन
स्टंप के समय कप्तान मोमीनुल हक आठ रन बनाकर महमूदुल का साथ निभा रहे थे। बांग्लादेश की टीम अभी 153 रन से पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 258 रन से खेलना शुरू किया और पूरी टीम 328 रन पर आउट हो गई। हेनरी निकोल्स ने 75 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर सेशरीफुल इस्लाम और मेहीदी हसन मिरान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
हसन-नजमुल की शतकीय साझेदारी से बांग्लादेश का पलटवार
बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन तीन सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले गेंदबाजों ने मेजबान टीम के अंतिम पांच विकेट 70 रन में समेटकर उसे 328 पर रोक लिया। उसके बाद महमुदुल हसन जॉय (नाबाद 70) और नजमुल हुसैन शांतो (64) के बीच दूसरे विकेट पर 104 रन की शतकीय साझेदारी से दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। जॉय के साथ कप्तान मोमिनुल हक आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। ओपनर शादमान इस्माल 22 रन पर आउट हो गए थे। दोनों विकेट नील वेगनर (2/27) को मिले। बांग्लादेश के लिए शोरिफु ल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन