फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ Fastest fifty broken within 20 over

सिर्फ 20 मिनट में ही टूट गया न्यूजीलैंड के सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

Sun, 10 Jan 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Jan 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
NZ Fastest fifty broken within 20 over

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी के पर्याय बनते जा रहे हैं। यही कारण है कि टी-20 में उनका सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड महज 20 मिनट में टूट गया। किवी टीम में कप्तान ब्रैंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन ऐसे नाम हैं जो क्रिकेट की तीनों विधाओं में न सिर्फ लगातार रन बना रहे हैं बल्कि नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। इनमें इस समय सबसे आगे चल रहा है गुप्टिल का नाम।

विज्ञापन


मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज गुप्टिल ने ऑकलैंड में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन आउट होने के बाद उनके पवेलियन में जाकर बैठे 4 ओवर भी नहीं फेंके गए थे कि उनका यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया टीम के ही एक उभरते बल्लेबाज कोलिन मुनरो के बल्ले से।
विज्ञापन


कार्यवाहक कप्तान केन विलियम्सन के साथ पारी की शुरुआत करने आए गुप्टिल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोंक दी, लेकिन उनके आउट होने के बाद मुनरो ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए टीम के लिए 20 मिनट में ही सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया। गुप्टिल ने अपनी विस्फोटक पारी में 25 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के से 63 रन बनाए जबकि मुनरो ने 14 गेंदों में 1 चौका और 7 छक्के से नाबाद 50 रन बनाए और टीम को 10वें ओवर में ही 9 विकेट से जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5वें ओवर में बना रिकॉर्ड 10वें ओवर में टूट गया

NZ Fastest fifty broken within 20 over

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टी-20 मैच मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो की धमाकेदार पारियों के कारण याद रहेगा। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और मेहमान टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। उसकी ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 49 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 81 रन बनाए। मैथ्यूज ने 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उनके अलावा दिलशान तिलकरत्ने ने 28 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज नाकाम रहे।

जीत के लिए मिले 143 रनों के लक्ष्य के जवाब में मार्टिन गुप्टिल (63) और केन विलियम्सन (नाबाद 32) ने तेज शुरुआत करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की एक न चलने दी। दोनों 6.4 ओवर में 89 रन जोड़ लिए। इसी ओवर में गुप्टिल के जाने के बाद कोलिन मुनरो (नाबाद 50) क्रीज पर आए और उन्होंने महज 14 गेंदों में फिफ्टी ठोंककर मैच को 10 ओवर में ही खत्म करा दिया।

गुप्टिल ने पारी के 5वें ओवर में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 19 गेंदों में बनाया, लेकिन 10वें ओवर के आते-आते यह रिकॉर्ड टूट गया। मुनरो ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर 14 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया।

धमाकेदार जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-0 से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed