{"_id":"62a2b9ef16948f588d532c5a9808f04a","slug":"nz-announced-india-tour-sa-tour-in-doubt","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटाई में भारत का अफ्रीकी दौरा, NZ टूर घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खटाई में भारत का अफ्रीकी दौरा, NZ टूर घोषित
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नवंबर में होने वाले बहु्प्रतीक्षित दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने नवंबर में ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वेस्ट इंडीज को निमंत्रण भेजा है। अचानक बने इस प्रोग्राम के पीछे भारतीय बोर्ड की योजना यह थी कि सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच घरेलू मैदान पर खेलें।
वेस्ट इंडीज का दौरा तय होने के एक दिन बाद टीम इंडिया के न्यूजीलैंड टूर के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बीसीसीआई की वर्किंग कमिटी की ओर से दौरे को लेकर मिली सहमति के बाद तारीख जारी कर दीं।
भारत अब अगले साल जनवरी के मध्य न्यूजीलैंड जाएगा, जहां उसे पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि, पहले यह टूर फरवरी से शुरू होना था।
दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा। दौरे का अंत 18 फरवरी को होगा, इस दिन दूसरा टेस्ट मैच खत्म होगा।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले और बाद के कार्यक्रमों की घोषणा को देखते हुए माना जा रहा है कि टीम इंडिया का अफ्रीकी दौरा खटाई में पड़ सकता है।
जहां तक न्यूजीलैंड दौरे की बात है पहले यह फरवरी में शुरू होना था लेकिन अब यह दो-तीन हफ्ते पहले शुरू हो रहा है।
जबकि दक्षिण अफ्रीका ने जुलाई में भारतीय दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसका बीसीसीआई ने विरोध जताया था। कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग में 19 जनवरी को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
लेकिन इसी दिन भारत को हजारों मील दूर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलना है।