फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nuwan pradeep ruled out of test series against india due to hamstring injury

श्रीलंका को लगा करारा झटका, बीच टेस्ट और पूरी सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Sat, 05 Aug 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 05 Aug 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
nuwan pradeep ruled out of test series against india due to hamstring injury
नुवान प्रदीप - फोटो : twitter

श्रीलंका क्रिकेट टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से मौजूदा टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम के लिए चिंता की बात ये है कि उसे दूसरे टेस्ट में भी 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। बता दें कि पहले टेस्ट में गुनारात्ने चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे, जिसकी वजह से श्रीलंका ने 10 खिलाड़ियों के साथ ही मुकाबला किया था। दूसरे टेस्ट में अब मेजबान टीम को सिर्फ मध्यम गति से गेंद करने वाले दिमुथ करुनारात्ने की सेवाएं ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद करुनारात्ने ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'नुवान प्रदीप एक या दो महीने के लिए बाहर हो गए हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपना करियर एक बल्लेबाज के बजाय गेंदबाज के रूप में शुरू किया था। इसलिए मैं गेंदबाजी कर सकता हूं। ऐसे कई गेंदबाज हैं, जो 130-135 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के पास एकमात्र विकल्प

nuwan pradeep ruled out of test series against india due to hamstring injury
श्रीलंका टीम

करुनारात्ने ने आगे कहा, 'हमारे पास मौजूदा टेस्ट में तेज गति से गेंदबाजी करने वाला सिर्फ एक ही विकल्प बचा है। जब मुझसे पूछा गया कि गेंदबाजी करने की जरुरत पड़े तो करोगे, तो मैंने हां में जवाब दिया। मैंने चामिंडा वास के साथ कुछ ओवर गेंदबाजी की ताकि पता चल सके कि कैसी गेंदबाजी कर रहा हूं।'

प्रदीप ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 17 ओवर डाले थे कि तभी उन्हें बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई। श्रीलंका की टीम फिलहाल अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। उसके प्रमुख ऑलराउंडर असेला गुनारात्ने को गॉल टेस्ट में अंगूठे में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।

मेजबान टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल निमोनिया के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी की। चंडीमल को आईसीसी ने इनहेलर का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। भारत ने गॉल टेस्ट 304 रन के विशाल अंतर से जीता था और दूसरे टेस्ट में भी उसकी पकड़ मजबूत नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed