{"_id":"270a29e2b544f04dde5e8f24aaca40bc","slug":"now-injured-praveen-kumar-ruled-out-of-clt20-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्णायक मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को एक और झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निर्णायक मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को एक और झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 16 Sep 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के मुख्य चरण में जगह बनाने की कोशिशों में जुटी मुंबई इंडियंस पर एक ओर जहां बेहतर प्रदर्शन का दबाव है तो दूसरी ओर उसे झटके लग रहे हैं। टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबले शुरू होने से पहले मुंबई को शुरुआती झटका कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बाहर होने से लगा था। हालांकि टीम प्रबंधन ने जल्द ही उनकी जगह कीरोन पोलार्ड को कप्तान बना दिया।
मुंबई इंडियंस को अब तक टूर्नामेंट के पहले दोनों क्वालीफाइंग मुकाबलों में एक में जीत और एक में हार मिली है। इस लिहाज से उसे मंगलवार को होने वाले अपने तीसरे क्वालीफाइंग मुकाबले में नार्दर्न डिस्ट्रिक्स को हर हाल में हराना होगा, लेकिन इस मैच से पहले उसे एक और तगड़ा झटका लग गया है।
गत चैंपियन मुंबई की टीम चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब जीत दो बार चुकी है और खिताब बचाने के अभियान के लिए उसे मुख्य दौर में पहुंचना ही होगा।

एक और बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को दाएं कंधे में चोट के कारण चैंपियंस लीग से हटना पड़ा है। रायपुर में लाहौर लायंस के खिलाफ खेले गए अपने पहले क्वालीफाइंग मुकाबले में प्रवीण ने 3 ओवर में 15 रन दिए थे, जिसमें मुंबई 6 विकेट से मैच हार गई।
जबकि दूसरे मैच में सदर्न एक्सप्रेस के खिलाफ मुकाबले में प्रवीण को मुंबई टीम की अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को लिया गया।
मुंबई ने प्रवीण कुमार को अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान के चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2014 के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वह इस दौरान महज 3 मैच ही खेल सके और 26 रन देकर 3 विकेट ही झटके।
प्रवीण के बाहर होने के बाद मुंबई ने उनकी जगह 24 साल के दिल्ली के तेज गेंदबाज पवन सुयाल को शामिल किया, इस युवा गेंदबाज ने 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

कैरेबियाई आलराउंडर की वापसी से खुश हुए धोनी
पिछले सत्र में कैरेबियाई आलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो की चोट से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। ब्रॉवो के नहीं रहने से टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम संतुलन बनाने में काफी दिक्कत हुई थी। लेकिन इस बार ब्रॉवो की वापसी से धोनी खुश दिखाई दे रहे हैं।
उनका कहना है कि चैंपियंस लीग टी-20 में इस आलराउंडर की वापसी अच्छी है। चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चैंपियंस लीग टी-20 में अभियान की शुरुआत से पहले मीडिया से रू-ब-रू होते हुए धोनी ने कहा, "ब्रॉवो की वापसी हमारे लिए अच्छा है। आईपीएल के दौरान हमें उसकी कमी खली थी। वास्तव में उनके नहीं रहने से टीम संतुलन पर असर पड़ता है और टीम की स्थायित्व बनाए रखने में भी।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे लिए अच्छा है कि हमारे पास ब्रॉवो है। ज्यादातर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और उनमें से ज्यादा ने हाल के सीरीजों में अच्छा स्कोर भी किया है। लिहाजा हम टूर्नामेंट को सकारात्मक देख रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि हम कठिन परिस्थितियों में कैसे खुद को ढालते हैं।"