{"_id":"7732a7d0-b5a3-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"novel-the-league-loosely-based-on-indian-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट, अपराध का अनोखा मिश्रण है ‘द लीग’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट, अपराध का अनोखा मिश्रण है ‘द लीग’
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 05 May 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग छह के दौरान क्रिकेट और अपराध पर आधारित एक काल्पनिक उपन्यास ‘द लीग’ बाजार में आएगा।
विज्ञापन
राजीव राजेंद्र के दूसरे उपन्यास ‘द लीग’ का विमोचन आईपीएल-छह के बीच में ही किया जाएगा। इसकी कहानी एक बालीवुड फिल्म की तरह है, जिसमें मुख्य किरदार स्टार क्रिकेटर तरुण कृष्णन हैं।
राजेंद्र ने ‘दूसरा’ नामक उपन्यास से आगाज किया था, यह उनका दूसरा उपन्यास है, जिसकी कहानी क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय माफिया, अपराध, मैच फिक्सिंग, क्रिकेट में मौत के इर्द-गिर्द रची गई है।
विज्ञापन
इसमें आईपीएल की तरह ही फ्रेंचाइजी टीमें हैं, जिनके नाम काफी अद्भुत जैसे वायलट सुपर हीरोज, येलो स्कोचर्स, ओरेंज स्पीडर्स और रेड शूटर्स हैं।