फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Novak Djokovic bows down to Steve Smith before Australian Open 2024; Serbia Tennis plays cricket Video

VIDEO: स्टीव स्मिथ के आगे क्यों नतमस्तक हुए नोवाक जोकोविच? नंबर-एक टेनिस खिलाड़ी ने क्रिकेट में भी आजमाया हाथ

Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 शुरू होने से पहले मेलबर्न के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर 'ए नाइट विद नोवाक एंड फ्रेंड्स' नामक एक कार्यक्रम में जोकोविच ने स्मिथ के साथ टेनिस खेला। साथ ही जोकोविच ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया और कई अन्य खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Novak Djokovic bows down to Steve Smith before Australian Open 2024; Serbia Tennis plays cricket Video
स्टीव स्मिथ और जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच इन दिनों ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न में हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जोकोविच ने गुरुवार को अपने खेल कौशल का एक अलग और अनोखा पक्ष दिखाया। उन्होंने दिखाया कि वह सिर्फ टेनिस ही नहीं अन्य खेलों में भी माहिर हैं। इतना ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने भी अपने टेनिस स्किल से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने कौशल का ऐसा नजारा दिखाया कि खुद जोकोविच तक उनके आगे नतमस्तक हो गए और तारीफ की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 शुरू होने से पहले मेलबर्न के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर 'ए नाइट विद नोवाक एंड फ्रेंड्स' नामक एक कार्यक्रम में जोकोविच ने स्मिथ के साथ टेनिस खेला। साथ ही जोकोविच ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाया और कई अन्य खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। रिकॉर्ड 10 ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाले सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी ने ओलंपिक धावक पीटर बोल, बास्केटबॉल स्टार एलन विलियम्स और ऑस्ट्रेलियाई जिमनास्ट जॉर्जिया गॉडविन के साथ-साथ साथी टेनिस खिलाड़ी अरीना सबालेंका, स्टेफानोस सितसिपास और मारिया सक्कारी जैसी उल्लेखनीय खेल हस्तियों के साथ भाग लिया।

Australian Open: Novak Djokovic Adds Cricketing Twist in Charity Event With  Steve Smith and Jackson Warne - WATCH - News18
विज्ञापन
विज्ञापन

जोकोविच और स्टीव स्मिथ का मुकाबला मुख्य आकर्षण

हालांकि, इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण जोकोविच और आस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ से आमना-सामना था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में जोकोविच ने स्मिथ को सर्विस में दमदार शॉट खेला। हालांकि, स्मिथ ने दर्शकों और जोकोविच को चौंकाते हुए उस दमदार शॉट को सफलतापूर्वक रोक लिया और उसे वापस किया। सर्बियाई खिलाड़ी ने इस को देखकर खुद को स्मिथ की तारीफ किए बिना रोक नहीं सके स्मिथ के आगे नतमस्तक हो गए और उनके लिए ताली बजाई। वहां मौजूद दर्शकों ने भी स्मिथ का तालियों से स्वागत किया। जोकोविच यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनके दमदार सर्विस को स्मिथ ने इतनी आसानी से कैसे रोक लिया, जबकि बड़े-बड़े टेनिस स्टार भी उनसे गच्चा खा जाते हैं।
विज्ञापन

जोकोविच ने की बल्लेबाजी

एक अन्य वीडियो क्लिप में जोकोविच को सेंटर-कोर्ट में बल्लेबाजी करते हुए भी देखा गया। पहले प्रयास में बल्ले से गेंद को मिस करने के बाद उन्होंने बगल में टेनिस रैकेट रखा। जैसे ही गेंदबाज ने गेंद फेंकी, जोकोविच ने बल्ले को फेंककर रैकेट हाथ में लिया और गेंद को हवा में उछाल दिया। इसे देखकर फैंस उन्हें चीयर करने लगे। जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में रिकॉर्ड 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने उतरेंगे। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अपने 11वें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब के लिए रविवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में क्वालिफायर खिलाड़ी के खिलाफ शुरुआत करेंगे। आयोजकों ने टूर्नामेंट का ड्रॉ निकाला। अगर जोकोविच जीत जाते हैं तो उनकी भिड़ंत तीसरे दौर में पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे से हो सकती है। मरे का इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहला मैच 30वीं वरीयता प्राप्त टॉमस मार्टिन एचेवेरी के खिलाफ होगा।

स्टीव स्मिथ बने वनडे कप्तान

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम घोषित की। स्टीव स्मिथ टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने पुष्टी की है कि वॉर्नर की जगह स्मिथ ही ओपन करेंगे। वह उस्मान ख्वाजा का साथ देंगे। सलामी बल्लेबाज वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को हाल ही में अलविदा कह चुके हैं। वहीं, ग्रीन टेस्ट में नंबर चार पर खेलेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 17 जनवरी से एडीलेड में होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। उनके साथ ही मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श भी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। स्टीव स्मिथ वनडे टीम के कप्तान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed