{"_id":"aaf9e1e4-4c69-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nottinghamshire-bans-on-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉटिंघमशायर ने खिलाड़ियों पर लगाई रोक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नॉटिंघमशायर ने खिलाड़ियों पर लगाई रोक
लंदन/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश काउंटी टीम नॉटिंघमशायर ने अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर आईपीएल लीग में खेलने से रोक लगा दी है। काउंटी क्लब ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एलेक्स हेल्स, समित पटेल, माइकल लंब आदि पर आईपीएल में नहीं खेलने के लिए कहा है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई थी।
विज्ञापन
क्लब के क्रिकेट निदेशक माइक नीवेल ने कहा, ‘हमने अपने खिलाड़ियों को काउंटी चैंपियनशिप के दौरान उपलब्ध रहने के लिए कहा है। मुझे कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए काउंटी क्रिकेट से रिलीज करने के लिए कहा है लेकिन यह हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से हैं और हम उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।’
विज्ञापन