{"_id":"9ae0bd8c-9b97-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"no-surgery-for-pak-spinner-saeed-ajmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक आफ स्पिनर अजमल को सर्जरी की जरूरत नहीं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक आफ स्पिनर अजमल को सर्जरी की जरूरत नहीं
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
पेट की समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान के स्टार आफ स्पिनर सईद अजमल को बड़ी राहत मिली है। 35 वर्षीय अजमल को डॉक्टरों ने पिछले हफ्ते जांच के बाद कहा कि उनकी समस्या हर्निया से संबंधित है जो कि बिना सर्जरी के भी ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
अजमल ने खुद इस बाबत कहा, ‘मैंने पिछले हफ्ते लाहौर में डॉक्टरों से हर तरह की जांच करवाई, जिसके बाद फिलहाल मुझे सर्जरी की जरूरत नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे कहा गया कि सर्जरी करवानी पड़ सकती है, मैं बेहद घबरा गया था लेकिन अब मुझे बेहद राहत महसूस हो रहा है कि पेट संबंधित मेरी यह समस्या इलाज से ही दूर हो जाएगा।’
विज्ञापन