{"_id":"cadb5cfc-3965-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-sudarshan-chakra-sachin-just-has-a-bat-says-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन के पास बल्ला है, सुदर्शन चक्र नहीं: सिद्धू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन के पास बल्ला है, सुदर्शन चक्र नहीं: सिद्धू
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 29 Nov 2012 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर के आलोचकों पर भड़कते हुए कहा कि भारतीय टीम को उनकी काफी जरूरत है और देश अभी उनके संन्यास के बारे में सोच भी नहीं सकता। साथ ही उन्होंने सचिन की खराब प्रदर्शन के बारे में कहा कि सचिन के पास बल्ला है सुदर्शन चक्र नहीं जिससे उन्हें हर बार कामयाबी मिले।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि हमारे पास मध्यक्रम में राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली नहीं हैं। टीम को अभी अनुभव की काफी जरूरत है और जब तक हमें कोई विकल्प नहीं मिलता सचिन के संन्यास के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
सचिन की खराब फॉर्म पर सिद्धू ने कहा कि सचिन भगवान नहीं है, वह भी इंसान है। उनके पास सुदर्शन चक्र नहीं है, बल्ला है और बल्ला कभी-कभी चूकता भी है। वह कोहिनूर है और उसे कांच नहीं बनाया जा सकता। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अगले दो टेस्ट मैचों में जरूर वापसी करेगा।
विज्ञापन