फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No IPL means BCCI will face financial trouble says treasurer Arun Dhumal

IPL रद्द होने पर होगा 4 हजार करोड़ का नुकसान, वर्ल्ड टी-20 पर क्या बोले BCCI कोषाध्यक्ष धूमल

Sat, 09 May 2020 07:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 May 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
No IPL means BCCI will face financial trouble says treasurer Arun Dhumal
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कोविड-19 महामारी से बनी स्थिति के बाद साफ किया कि अभी IPL 2020 को आयोजित करने को लेकर कोई नया कार्यक्रम नहीं बना है या किसी नई विंडो पर विचार नहीं हो रहा है। धूमल ने साफ किया कि इस बारे में कोई भी फैसला तभी लिया जाएगा जब क्रिकेट वापस शुरू होगा।
विज्ञापन

29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। पिछले दिनों यह खबर आ रही है थी कि यदि एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित किया गया तो बीसीसीआई इस साल आईपीएल को अक्टूबर-नवंबर की विंडो में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। इस पर धूमल ने कहा, हमने अभी इस बारे में कोई प्लान नहीं किया है।

विज्ञापन

इस साल करना है ऑस्ट्रेलिया दौरा

साल के आखिर में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा। अक्टूबर में प्रस्तावित इस दौरे के समय पर शुरू होने के बारे में धूमल ने कहा कि वहां पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी पृथकवास पर जा सकते है, लेकिन यह हर विदेशी दौरे से पहले संभव नहीं होगा।

धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘उस समय क्या स्थिति होगी आप उस पर कुछ अंदाजा नहीं लगा सकते। फिलहाल के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे की संभावना है क्योंकि किसी ने उसे रद्द नहीं किया है। टी-20 विश्व कप के लिए भी यही स्थिति है।’

धूमल ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खिलाड़ियों को पृथकवास पर जाने की जरूरत तभी होगी जब उससे पहले प्रस्तावित विश्व कप (टी-20) नहीं होगा। विश्व कप हुआ तो खिलाड़ी पहले ही पृथकवास पूरा कर लेंगे। अगर हर दौरे से पहले पृथकवास जरूरी हुआ तो मैचों का आयोजन करना काफी मुश्किल होगा।’

टी-20 विश्व कप का आयोजन ज्यादा चुनौतीपूर्ण

No IPL means BCCI will face financial trouble says treasurer Arun Dhumal

धूमल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप का आयोजन लॉजिस्टिक तौर पर ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने सवाल किया, ‘क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए यह संभव होगा कि इतने सारे टीमों (16) के खिलाड़ियों को दो सप्ताह के लिए पृथकवास पर रख सके।

खिलाड़ी दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद क्या सीधे टी-20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार होंगे। इस पर अभी कुछ भी साफ नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘एक बार जब स्थिति में सुधार होगा और लॉकडाउन खत्म होगा तब हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देखेंगे क्या करना है। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।’

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट खेलने है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हालांकि एक और टेस्ट खेलना चाहता है। धूमल ने कहा कि पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बारे में लॉकडाउन से पहले चर्चा की गई थी लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब बोर्ड पर पड़ने वाले गंभीर वित्तीय प्रभाव को देखते हुए अपना विचार बदल सकता है।

अगर भारतीय दौरा नहीं होता है तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारी (300 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डालर) नुकसान हो सकता है उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा होने की संभावना अधिक है क्योंकि इसमें अभी समय है और लॉजिस्टिक तौर पर इसे करना आसान है। हमें यह देखना होगा कि उस समय सरकार के दिशा-निर्देश क्या हैं (भारत और ऑस्ट्रेलियाई सरकार दोनों)।’

धूमल ने कहा, ‘टीम यात्रा कैसे करेगी? अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कोई स्पष्टता नहीं है और क्या हमें कोई छूट मिलेगी। हमें इन सब के बारे में अभी कुछ नहीं पता। तस्वीर इतनी धुंधली है कि हम अभी कुछ भी तय नहीं कर सकते है।‘

विज्ञापन

भारत-पाक क्रिकेट की कोई संभावना नहीं

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर और सकलैन मुश्ताक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग ने भी इस साल भारत-पाक क्रिकेट की वकालत की, लेकिन धूमल ने ऐसे विचारों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘लोग अकल्पनीय चीजों के बारे में बात कर रहे हैं । वे जो भी चाहे वह सोच सकते हैं लेकिन यह बोर्ड को तय करना है।’

धूमल ने कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नहीं हुआ तो बोर्ड को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर आईपीएल नहीं होता है तो राजस्व घाटा 4000 करोड़ रुपये होगा। अगर हम घरेलू सत्र कराने में नाकाम रहे तो यह काफी बड़ी रकम होगी। बीसीसीआई को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर आईपीएल नहीं होता है तो हम बहुत बड़ी समस्या में फंस जाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed