मंझधार में भारत-पाक सीरीज, भारत ने नहीं लिया कोई निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
बीसीसीआई ने इसके लिए हाल ही में सरकार से मंजूरी मांगी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज माल्टा में 24वें राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के प्रमुखों की बैठक में हिस्सा ले रही हैं। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता उनके साथ हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा था कि बोर्ड ने केंद्रीय सरकार से दिसंबर में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका में सीरीज खेलने के लिए अनुमति मांगी है।
पीसीबी ने ले ली है अपने सरकार से अनुमति
प्रस्तावित सीरीज के लिए बीसीसीआई के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज के लिए अपनी सरकार से मंजूरी ले ली है।
दोनों देशों के बोर्डों के बीच सहमति पत्र (एमओयू) के तहत सीरीज यूएई या किसी अन्य तटस्थ स्थल पर प्रस्तावित है क्योंकि 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद कोई टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही है।
बीसीसीआई के यूएई में खेलने से इनकार करने के बाद श्रीलंका का नाम इस सीरीज के लिए मेजबान स्थल के रूप में सामने आया है। अगर भारत सरकार अनुमति देती है तो श्रीलंका में दोनों के बीच 3 वनडे और 2 टी-20 सीरीज खेली जा सकती है।