{"_id":"67362797430c5446f90bfd5b","slug":"no-back-channel-diplomacy-with-india-on-champions-trophy-says-pakistan-foreign-office-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: 'भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं', चैंपियंस ट्रॉफी पर आया पाकिस्तान के विदेश कार्यालय का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: 'भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं', चैंपियंस ट्रॉफी पर आया पाकिस्तान के विदेश कार्यालय का बयान
Thu, 14 Nov 2024 10:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:08 PM IST
सार
विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, पाकिस्तान और भारत के बीच चैंपियंस ट्रॉफी और द्विपक्षीय क्रिकेट पर विशेष रूप से चर्चा करने के लिए भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं चल रही है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं चल रही है क्योंकि पड़ोसी देश ने अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी क्रिकेट टीम भेजने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
'भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं चल रही'
विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट की स्थिति के बारे में सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान और भारत के बीच चैंपियंस ट्रॉफी और द्विपक्षीय क्रिकेट पर विशेष रूप से चर्चा करने के लिए भारत के साथ पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं चल रही है।

'टूर्नामेंट को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए'
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन और विभिन्न टीमों की भागीदारी के संबंध में विस्तृत जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास उपलब्ध है और वही आगे की कोई भी जानकारी साझा कर सकता है। बलूच ने आगे कहा कि खेल टूर्नामेंट को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बलूच ने कहा, पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि खेलों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

आईसीसी के संपर्क में पीसीबी
यह पूछे जाने पर कि अगर भारत अपनी टीम भेजने से इनकार करता है तो क्या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की योजना जारी रखेगा? उन्होंने कहा कि पीसीबी टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की भागीदारी सहित व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के संपर्क में है। बलूच ने कहा, हम इस मुद्दे के संबंध में किसी भी टिप्पणी या स्पष्टीकरण के लिए आपको पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बात करने को कहेंगे।

हाइब्रिड मॉडल पर मांगा गया जवाब
बीसीसीआई ने आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थता के बारे में सूचित किया है। जवाब में विश्व संचालन संस्था ने हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर पीसीबी से जवाब मांगा है। पिछले साल एशिया कप के दौरान भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल के अनुसार श्रीलंका में आयोजित किए गए थे जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में खेले गए थे।