{"_id":"64fb22a58c1fea029b052783","slug":"nitin-menon-kumar-dharmasena-will-be-on-field-umpires-for-odi-world-cup-2023-first-match-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले के लिए अंपायरों के नाम का एलान, टूर्नामेंट में शामिल होंगे कुल 16 अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले के लिए अंपायरों के नाम का एलान, टूर्नामेंट में शामिल होंगे कुल 16 अंपायर
Fri, 08 Sep 2023 07:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 07:03 PM IST
सार
वनडे विश्व कप में कुल 16 अंपायर शामिल होंगे। पहले मैच में दो एशियाई अंपायर मैदान में नजर आएंगे। आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के भी चार सदस्य विश्व कप में अंपायरिंग करेंगे।
विज्ञापन
नितिन मेनन और कुमार धर्मसेना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले के लिए अंपायरों के नाम का एलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को बताया कि भारत के नितिन मेनन और कुमार धर्मसेना पांच अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के पहले मैच में अंपायरिंग करेंगे। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ इस मुकाबले के मैच रेफरी होंगे। अहमदाबाद में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में पॉल विल्सन टीवी अंपायर और और सैकत चौथे अंपायर होंगे। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण में सोलह अंपायर अंपायरिंग करेंगे, जिसमें आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के सभी 12 अंपायर और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के चार सदस्य शामिल हैं।
सूची में लॉर्ड्स में 2019 के फाइनल के लिए नियुक्त किए गए चार अंपायरों में से तीन - धर्मसेना, मराइस इरास्मस और रॉड टकर शामिल हैं। इस सूची से केवल अलीम डार गायब हैं, जिन्होंने इस साल मार्च में एलीट पैनल से इस्तीफा दे दिया था।
मैच रेफरी के रूप में वनडे विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी एलीट पैनल में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेफ क्रो, एंडी पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और श्रीनाथ शामिल हैं। लीग स्टेज के सभी मुकाबलों के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया गया है, साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल के चयन की घोषणा भी उचित समय पर की जाएगी।
विज्ञापन
आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, “इतने बड़े आयोजन के लिए आपको हर स्तर पर उच्च प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। अंपायरों, रेफरी और अंपायरों के उभरते समूह का आईसीसी एलीट पैनल इस विश्व कप में अपार कौशल, अनुभव और विश्व स्तरीय मानक लाएगा। हम इस टूर्नामेंट के लिए बना गए समूह से खुश हैं।"
विश्व कप के लिए अंपायरों की लिस्टः क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, मराइस इरास्मस, क्रिस गैफनी, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शरफुद्दौला इब्ने शैद, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन और पॉल विल्सन।