{"_id":"6849b4cd7b65abc8160b7d17","slug":"nicholas-pooran-became-the-captain-of-mi-new-york-mlc-retired-from-international-cricket-on-tuesday-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nicholas Pooran: पूरन MI न्यूयॉर्क एमएलसी के कप्तान बने, मंगलवार को लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nicholas Pooran: पूरन MI न्यूयॉर्क एमएलसी के कप्तान बने, मंगलवार को लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
Wed, 11 Jun 2025 10:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:24 PM IST
सार
पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला।
विज्ञापन
निकोलस पूरन
- फोटो : ANI
विस्तार
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के आगामी सत्र के लिए एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है। 29 वर्ष के पूरन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली थी।
विज्ञापन
निकोलस पूरन
- फोटो : ANI
इस टीम के कप्तान बने पूरन
एमएलसी का पहला सत्र जीतने वाली टीम ने एक्स पर लिखा- 'हमारी टीम का नया कमांडर होगा कप्तान निकोलस पूरन।’ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम ने लिखा- 'बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। अपने कॅरिअर के शिखर पर बैठे पूरन टीम को अपनी कप्तानी से नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।' पूरन ने 2023 एमएलसी सत्र में 388 रन बनाए थे। तीसरा सत्र गुरुवार से शुरू होगा । एमआई न्यूयॉर्क में क्विंटन डिकॉक, कीरान पोलार्ड और राशिद खान जैसे सितारे भी हैं।

पूरन का अंतरराष्ट्रीय करियर
पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पूरन सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के कप्तान भी रह चुके हैं, लेकिन बतौर कप्तान उनके खराब रिकॉर्ड के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था।