{"_id":"6956ae6376e6a86574044818","slug":"nicholas-lee-will-take-over-as-the-new-strength-and-conditioning-coach-of-the-indian-women-s-cricket-team-2026-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Team: भारतीय महिला टीम को मिलेगा नया स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच, डब्ल्यूपीएल सत्र के बाद संभालेंगे पद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's Team: भारतीय महिला टीम को मिलेगा नया स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच, डब्ल्यूपीएल सत्र के बाद संभालेंगे पद
Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:57 PM IST
सार
इंग्लैंड के निकोलस ली भारतीय महिला टीम के नए स्ट्रेंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच बनेंगे। निकोलस डब्ल्यूपीएल 2026 के बाद कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
वनडे विश्व कप की चैंपियन भारतीय महिला टीम को नया स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच मिलेगा। इंग्लैंड के निकोलस ली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के समापन के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। पांच टीमों वाली डब्ल्यूपीएल का आयोजन नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में किया जाना है। एक सूत्र ने गुरुवार को कहा, डब्ल्यूपीएल के बाद निकोलस ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच का कार्यभार संभालेंगे।
डब्ल्यूपीएल के बाद भारतीय महिला टीम 15 फरवरी से नौ मार्च तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जिसमें वह कई प्रारूप की सीरीज खेलेगी। निकोलस ली दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने 13 प्रथम श्रेणी मैचों में 490 रन बनाए हैं। हाल में वह संयुक्त अरब अमीरात की आईएल टी20 लीग के चौथे सत्र में गल्फ जायंट्स के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच थे। इससे पहले ली जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक अफगानिस्तान की पुरुष टीम के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच रह चुके हैं।