गजब का रहा यह टी-20, अंतिम ओवर में 9 गेंद, 15 रन और 2 विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी टी-20 मैच का मजा तभी तक है जब वह मैच अंतिम ओवर तक खींचे और आखिरी बॉल तक यह तय नहीं हो सके कि मैच किसके पक्ष में जा रहा है। ऐसा ही एक मैच हुआ शरजाह में जब 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे।
इसके बाद मैच के अंतिम ओवर में 9 गेंद डाली गई जिसमें बल्लेबाजों ने 15 रन बना भी लिए लेकिन 2 विकेट भी गिर गए। इस तरह से अंतिम गेंद पर टीम को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे लेकिन गेंदबाज दवलत जरदान ने बल्लेबाज को कैच आउट कराकर मैच अपनी टीम के नाम करा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर उस्मान घनी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी लेकिन रोमांचक मुकाबले में टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन ही बना सकी। इस तरह से अफगानिस्तान ने यह मैच 5 रन से जीत लिया।
जोरदार मुकाबले में अंतिम ओवर में अंपायर का विवादित फैसला
5 मैचों की वनडे सीरीज को 2-3 से गंवाने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पर यह दबाव था कि अफगानिस्तान जैसी कमजोर और अनुभवहीन टीम को टी-20 में रौंदकर पिछली हार का बदला ले लेकिन 2 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में हारकर इस सीरीज को भी जीतने का मौका गंवा दिया।
अफगानिस्तान ने इस मैच में जीत के लिए अफ्रीकी टीम को 188 रनों का लक्ष्य दिया था। मध्य क्रम के बल्लेबाज मैल्कम वॉलर ने आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा भी दिया। हालांकि टीम को अंतिम ओवर में 21 रन जीत के लिए चाहिए थे। गेंदबाज दवलत जरदान ने पहले 2 गेंद डाली जो वाइड और नो बॉल साबित हो गई और इसके बाद पहली ही गेंद पर एक रन लेने के बाद एल्टन चिगुंबुरा (8) रन आउट हो गए।
दूसरी गेंद पर एक रन बना लेकिन अगली गेंद फिर से नो बॉल हो गई, फ्री हिट पर बल्लेबाज ल्युक जोंगवे ने छक्का जड़ दिया फिर अगली गेंद पर चौका लगा दिया। लेकिन पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह से अंतिम गेंद पर जिम्बाब्वे को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और सामने थे जोंगवे जिन्होंने इस ओवर में लगातार 2 गेंदों पर चौका और छक्का लगाया था लेकिन वह इस गेंद पर कैच आउट हो गए और अफगानिस्तान ने यह मैच 5 रन से जीत लिया, लेकिन मैच अंतिम समय तक रोमांचक बना रहा।
हालांकि इस ओवर में थोड़ा विवाद भी रहा क्योंकि गेंदबाज ने 2 बीमर (हाई फुल टॉस) डाला था लेकिन अंपायर ने गेंदबाज से गेंदबाजी जारी रखने दिया जिसका मैच के बाद अफ्रीकी टीम के कप्तान ने नाराजगी जताई।