फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details

क्रिकेटर तेजस्वी: एक रणजी, दो लिस्ट-ए और चार टी-20 का करियर, IPL में 4 सीजन चुने गए, पर सिर्फ पानी पिलाते रहे

Wed, 10 Aug 2022 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Aug 2022 03:59 PM IST
सार

राजनीति से इतर तेजस्वी यादव का क्रिकेट से भी खास नाता रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से ही की थी, लेकिन वह इसमें फेल रहे थे। हम आपको तेजस्वी के क्रिकेट करियर की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी यादव क्रिकेट में भी हाथ अजमा चुके हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों में काफी उठापटक देखने को मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ दिया और एक बार फिर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई। वह रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री बने। नीतीश के फैसले के बाद राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव काफी खुश हैं।
विज्ञापन


32 साल के तेजस्वी दूसरी बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री बने हैं। तेजस्वी इससे पहले भी 2015 में उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। राजनीति से इतर तेजस्वी की एक और खास पहचान है। उनका क्रिकेट से भी खास नाता रहा है। तेजस्वी टीम इंडिया के सफल कप्तान रह चुके विराट कोहली के साथ भी एक ही टीम से क्रिकेट खेल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से ही की थी, लेकिन वह इसमें विफल रहे। तेजस्वी को मध्यक्रम का एक बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता था। क्रिकेट में ज्यादा मौका नहीं मिलने के बाद तेजस्वी ने राजनीति का दामन थाम लिया। हम आपको तेजस्वी के क्रिकेट करियर की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड्स को मैदान से दूर रखते थे तेजस्वी

Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी यादव को धोनी की तरह बड़े बाल रखने का शौक था - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी का जन्म नौ नवंबर, 1989 को पटना में हुआ था। 11 साल की उम्र में तेजस्वी सीनियर कोच एमपी सिंह की देखरेख में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने लगे थे। कोच सिंह ने कभी अपने एक इंटरव्यू में कहा था- तेजस्वी का लगाव क्रिकेट से काफी ज्यादा रहा है। वह जब मैदान में पहुंचते थे, तो अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को मैदान से दूर रहने कहते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे ताकि बाकी लड़कों का ध्यान भंग न हो।
विज्ञापन

सीनियर करियर में सात मैच खेले तेजस्वी यादव

Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी यादव चार सीजन तक दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े रहे - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ सात मैच खेले। इसमें एक रणजी मैच, दो लिस्ट-ए मैच और तीन टी-20 मैच शामिल हैं। अपने करियर में तेजस्वी ने कुल मिलाकर 37 रन बनाए और एक विकेट लिए। तेजस्वी ने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। 20 अक्तूबर 2009 को वह झारखंड के लिए त्रिपुरा के खिलाफ टी-20 मैच खेलने उतरे थे। अपने पहले मैच में न तो वह गेंदबाजी कर सके और न ही बल्लेबाजी।

एक रणजी मैच खेल चुके तेजस्वी यादव

Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी यादव अब भी कई बार बैट बॉल के साथ दिख जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने अपना पहला रणजी मैच 10 नवंबर 2009 को विदर्भ के खिलाफ खेला था। इस मैच में वह पहली पारी में एक रन और दूसरी पारी में 19 रन बना सके थे। इसके अलावा तेजस्वी ने गेंदबाजी में 17 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। तेजस्वी ने अपना पहला लिस्ट-ए मैच 14 फरवरी 2010 को ओडिशा के खिलाफ खेला था। इस मैच में वह नौ रन बना सके थे और गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 13 रन लुटाए थे।

आईपीएल में भी हिस्सा ले चुके तेजस्वी यादव

Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी यादव - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी को पहला विकेट त्रिपुरा के खिलाफ लिस्ट-ए मैच में मिला। यह उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। तेजस्वी इसके अलावा आईपीएल में भी हिस्सा ले चुके हैं। 2008 से लेकर 2012 के बीच तेजस्वी चार सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, उन्हें कभी टीम ने प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया। तेजस्वी को मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज माना जाता था। साथ ही वह तेज गेंदबाजी की भी क्षमता रखते थे।

लालू प्रसाद का बेटे को लेकर मजेदार जवाब

Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज माने जाते थे - फोटो : सोशल मीडिया
चार सीजन आईपीएल का हिस्सा रहने के बावजूद खेलने का मौका नहीं मिलने पर राजद प्रमुख और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद से जब इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था- कम से कम मेरे बेटे को खिलाड़ियों को पानी पिलाने का मौका तो मिला। चारों सीजन तेजस्वी एक्स्ट्रा प्लेयर की तौर पर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में रहे और खिलाड़ियों को पानी पिलाते रहे थे।

विराट कोहली के साथ खेल चुके

Next Deputy CM of Bihar Tejashwi Yadav Cricket Career Know About in Details
तेजस्वी यादव अब राजनीति के क्षेत्र में काफी नाम कमा रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
माना जाता है कि तेजस्वी कवर ड्राइव लगाने में माहिर थे। अब वह राजनीति के क्षेत्र में खूब कवर ड्राइव लगा रहे हैं। वह दिल्ली की अंडर -17 और अंडर -19 क्रिकेट टीम में विराट कोहली के साथ भी खेल चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्टस में तो यह भी दावा किया गया है कि तेजस्वी दिल्ली की अंडर-15 टीम में विराट कोहली के कप्तान रह चुके हैं। तेजस्वी को 2008 में विश्व कप विजेता अंडर -19 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था। तेजस्वी को क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी की तरह लंबे बाल रखना पसंद था।

Image
लाल टी-शर्ट में तेजस्वी यादव (दाएं) और पीछे विराट कोहली (बाएं)

तेजस्वी यादव का क्रिकेट करियर

मैच बल्लेबाजी
प्रदर्शन
गेंदबाजी
प्रदर्शन
साल प्रारूप
झारखंड vs त्रिपुरा 5 1/10 2010 लिस्ट-ए
झारखंड vs ओडिशा 9 0/13 2010 लिस्ट-ए
झारखंड vs विदर्भ 1 और 19 0/17 2009 रणजी
झारखंड vs ओडिशा 3 0/36 2009 टी20
झारखंड vs असम -- 0/6 2009 टी20
झारखंड vs बंगाल -- 0/8 2009 टी20
झारखंड vs त्रिपुरा -- -- 2009 टी20
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed