आफरीदी का बल्ला भी नहीं बचा पाया टीम की हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले पहले एक दिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। मैच के हीरो न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट रहे। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं टिक पाए। इलियट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और अहमद श्हजाद क्रीज पर पहुंचे। मैच के पहले ही ओवर में केल मिल्स ने हफीज को शून्य पर आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
उसके बाद क्रीज पर आए टीम के सीनियर प्लेयर यूनुस खान (9) भी ज्यादा नहीं टिके। वह भी मिल्स का शिकार बने। टीम के कप्तान मिसबाह-उल-हक ने अर्धशतक जमाया।
टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शहिद आफरीदी ने मात्र 29 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 67 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 4 ओवर में 210 रन पर ढ़ेर हो गई।
न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट इलियट ने लिए। उनके बाद मिल्स, ट्रेंट बोल्ट और कोरी एंडरसन को दो-दो सफलता मिली। जबकि एडम मिल्ने के खाते में एक विकेट आया।
इलियट ने बल्लेबाजी में भी दिखाया दम
पाकिस्तान के 210 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और कप्तान ब्रेंडन मैक्युलम क्रीज पर आए। जब टीम का स्कोर 31 पर पहुंचा तो बिलवाल भाटी ने कप्तान मैक्युलम का विकेट लेकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया। पाकिस्तान को दूसरी सफलता आफरीदी ने दिलाई। उन्होंने टॉम लॉथन को आउट कर अपनी टीम को दूसरी राहत दी। कुछ देर बाद गुप्टिल भी आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद इरफान ने आउट किया।
उसके बाद रोस टेलर और ग्रांट इलियट की जोड़ी ने टीम को विजय तक पहुंचाया। इलियट ने 8 चौकों की मदद से शानदार 64 रन बनाए। जबकि टेलर 59 रन पर नाबाद रहे। कींवि टीम मात्र 40 वें ओवर में सात विकेट रहते ही मैच जीत गई।