फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   newzeland defeat srilanka by 4 wickets

विलियम्सन के शतक के आगे जयवर्धन की पारी गई बेकार

Tue, 20 Jan 2015 04:38 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
newzeland defeat srilanka by 4 wickets

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चौथे वनडे मैच में केन विलियम्सन के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से धूल चटा दी। मैच के हीरो विलियम्सन रहे। विलियम्सन ने बढ़िया गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी की। विलियम्सन की शतकीय पारी के आगे महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा की शानदार पारियां बेकार गई।

विज्ञापन


हालांकि इस मैच में संगकारा ने पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज सनत जर्यासूर्या के सबसे ज्यादा वनडे रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस तरह संगकारा वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों में सबसे ऊपर आ गए है। इसके साथ वह ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वनडे बल्लेबाजों में तीसरे नम्बर पर पहुंच गए है। पहले नम्बर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बरकरार है। दूसरे नम्बर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पांटिंग है।
विज्ञापन


चौथे मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहली बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला श्रीलंका का गलत साबित हुआ।

खराब शुरूआत के बाद संभले श्रीलंकाई

newzeland defeat srilanka by 4 wickets

डिमुथ करुणारत्ने और दिलशान की सलामी जोड़ी किंवी गेंदबाज टिम साउती ने तोड़ी। साउती ने करुणारत्ने (5) को एल्बीडब्‍ल्यू कर पवेलियन भेजा। इसके बाद कुमार संगकारा ने दिलशान के साथ पारी को आगे संभाला। दोनों के बीच 102 रन की साझेदारी रही।

जब टीम का स्कोर 113 रन हुआ। तभी केन विलियम्सन ने दिलशान को आउट कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया। इसके बाद महेला जयवर्धने खेलने उतरे। जयवर्धने ने संगकारा के साथ पारी को आगे पहुंचाने की कोशिश की। इस बीच दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई।

180 रन पर श्रींलका टीम को तीसरा झटका संगकारा के रुप में लगा। उसके बाद कप्तान एंगेलो मैथ्यूज को खाता खोले बिना ही पवेलियन जाना पड़ा।

टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर जयवर्धने (94) ने बनाया। वह शतक से महज 6 रन से चूक गए। उन्हें ‌कोरी एंडरसन ने आउट किया। जयवर्धने के आउट होने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज स्कोर ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए। श्रीलंका की पूरी टीम 49.3 ओवरों में 276 रन पर ऑल आउट हो गई।

विलियम्सन ने बैटिंग में भी दिखाया जलवा

newzeland defeat srilanka by 4 wickets

श्रीलंका के 276 रनों का लक्ष्य पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और ब्रेंडन मैक्युलम पहुंचे। पहले वनडे के हीरो रहे मैक्युलम चौथे वनडे में बल्ले से कमाल नहीं कर पाए। नुआन कुलासेकरा ने मैक्युलम को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दी।

मैक्युलम के आउट होने के बाद टीम के ऑलराउंडर केन विलियम्सन क्रीज पर पहुंचे। टीम का स्कोर 17 रन और आगे ही बढ़ पाया था कि एंगलो मैथ्यूज ने गुप्टिल को आउट कर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया। उसके बाद रॉस टेलर भी जल्दी ही आउट हो गए।

एक छोर से विलियम्सन क्रीज पर जमकर ‌हिट मारते रहे। दूसरी ओर ग्रांट इलिओट और जेम्स एंडरसन ने भी उनका साथ दिया। विलियम्सन ने एंडरसन और इलिओट के साथ 50-50 रनों की साझेदारी की। इस बीच विलियम्सन ने अपना पांचवा अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया।

शतक जड़ने के कुछ देर बाद ही तिसारा परेरा ने विलियम्सन को बोल्ड कर दिया। हालांकि तब तक विलियम्सन अपना काम पूरा कर चुके थे। न्यूजीलैंड ने दो ओवर रहते ही 6 विकेट पर 280 रन बना लिए। क्रीज पर आखिरी वक्त ल्यूक रोंची और डेनियल विटोरी नॉटआउट रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed