{"_id":"6178113d5c45ee56f17c48f3","slug":"new-zealands-lockie-ferguson-ruled-out-of-t20-world-cup-due-to-calf-injury","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्यूसन, एडम मिलने कीवी टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्यूसन, एडम मिलने कीवी टीम में शामिल
Tue, 26 Oct 2021 08:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:07 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन चोट के चलते टी-20 वर्ल्डकप 2021 से बाहर हो गए हैं। उनकी पिंडली में चोट लगी है, जिससे उबरने में उन्हें तीन से चार हफ्तों का समय लगेगा। उनकी जगह एडम मिल्ने को कीवी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
लोकी फर्ग्यूसन की जगह एडम मिल्ने को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन पिंडली की चोट के चलते टी-20 विश्वकप 2021 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एडम मिल्ने को न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान फर्ग्यूसन को उनकी दाईं पिंडली में खिंचाव महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें एमआरआई के लिए ले जाया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि उन्हें दूसरे ग्रेड की चोट है और इससे उबरने में उन्हें तीन से चार हफ्तों का समय लगेगा। इसके बाद उनकी जगह मिल्ने को मौका दिया गया है।
न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टेड ने कहा "फर्ग्यूसन के लिए यह वाकई शर्म की बात है कि उन्हें वर्ल्डकप शुरू होने से ठीक पहले यह चोट लगी है। पूर टीम की संवेदनाएं उनके साथ हैं। वो हमारी टी-20 टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनकी फॉर्म भी काफी अच्छी थी। इसलिए ऐसे मौके पर उन्हें खोना हमारे लिए बड़ा नुकसान है। हालांकि हमारे लिए अच्छी बात यह है कि हमारे पास उनकी जगह मिल्ने जैसा गेंदबाज है, जो पिछले दो हफ्तों से हमारे साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।"
अभ्यास मैच में शामिल हुए थे फर्ग्यूसन
लोकी फर्ग्यूसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में खेले थे। इस मैच में उन्होंने 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। इससे पहले वो पीठ में चोट के चलते न्यूजीलैंड की टीम से बाहर हुए थे। उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आठ मैच खेलकर 13 विकेट निकाले थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 7.46 की थी। उनकी जगह न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किए गए एडम मिल्ने भी आईपीएल में खेले थे। मिल्ने ने यूएई में मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच खेलकर तीन विकेट निकाले थे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी-20 अभियान की शुरुआत कर रही है। जब तक मिल्ने को आईसीसी की तरफ से रिप्लेसमेंट को तौर पर अनुमति नहीं मिल जाती तब तक वो न्यूजीलैंड के लिए कोई मैच नहीं खेल सकेंगे। न्यूजीलैंड 31 अक्तूबर को भारत के खिलाफ अपना दूसरा बड़ा मैच खेलेगा।