{"_id":"5f7459138ebc3e9bdd1f672b","slug":"new-zealand-women-won-the-third-twenty20-international-by-five-wickets-after-losing-13-game-streak-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"AusWvsNzW :13 मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AusWvsNzW :13 मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत
Wed, 30 Sep 2020 03:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
- फोटो : social media
एमिलिया केर के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की टीम ने इस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 मैच गंवाने के बाद पहली जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टी-20 मैच जीतकर शृंखला पहले ही अपने नाम कर दी थी।
विज्ञापन
एमिलिया ने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट पर 123 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से एशलीग गार्डनर ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद एमिलिया ने अंतिम क्षणों में 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 18 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड ने 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से एमी सैटरवेट ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले पिछले सात टी-20 और छह वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच जीते थे। इन दोनों टीमों के बीच अब शनिवार से ब्रिस्बेन में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।