फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Women team create world records to make highest score in t-20i against south africa

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने अपने नाम दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 में ठोक डाले इतने रन

Thu, 21 Jun 2018 07:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 07:22 AM IST
विज्ञापन
New Zealand Women team create world records to make highest score in t-20i against south africa
सुजी बेट्स

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने बुधवार को  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज मुकाबले में अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। दरअसल, न्यूजीलैंड की महिला टीम ने महिला टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से मात दी। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। कंगारू महिला टीम ने इसी साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टाउंटन में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम ने विपक्षी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 217 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुजी बेट्स ने बनाए। उन्होंने 66 गेंदों में 16 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा सोपिया डेविन ने 73 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मरिजाने काप ने 1 विकेट लिए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड महिला टीम द्वारा मिले 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। प्रोटियाज की तरफ से सबसे ज्यादा डाने वन निकेर्क ने 58 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हेली जेनसन ने लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Zealand Women team create world records to make highest score in t-20i against south africa
सुजी बेट्स

बता दें कि पिछले कई दिनों के कई मैचों में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। चाहे वह महिला टीम हो या पुरुष क्रिकेट टीम। कोई न कोई रिकॉर्ड तो निश्चित टूटता ही है। मालूम हो कि हाल ही में न्यूजीलैंड ने 17 वर्षीया महिला बल्लेबाज अमेलिया केर (232*) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आयरलैंड को हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 440 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 135 रन पर ही ऑलआउट हो गईं थी। वहीं, पुरुष क्रिकेट की बात करे तो गत मंगलवार को इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया के  खिलाफ वन-डे में 481 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक को किया तहस-नहस कर दिया। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 242 रन के विशाल अंतर से जीता।

बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की 30 साल की सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने इस मैच में नाबाद 124 रन की पारी खेलने के साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2639 रन बना डाले। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की सी एडवर्ड्स (2605) को पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुजी के इस रिकॉर्ड के आगे पुरुष खिलाड़ी भी पीछे छूट चुके हैं। पुरुष इंटरनेशनल टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का करियर रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम है, उन्हें भी सुजी ने पीछे छोड़ दिया है।


महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टीम स्कोरः
 

टीम  स्कोर बनाम     साल
न्यूजीलैंड 216/1 दक्षिण अफ्रीका   2018
ऑस्ट्रेलिया 209/4 इंग्लैंड  2018
दक्षिण अफ्रीका 205/1 नीदरलैंड 2010

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed