फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand win test series against england after 1999

19 साल के बाद न्यूजीलैंड ने किया कमाल, इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में किया चित

Tue, 03 Apr 2018 12:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
new zealand win test series against england after 1999
इश सोढ़ी - फोटो : ICC

टॉम लैथम (83) और इश सोढ़ी (56*) की साहसिक पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की। 382 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 124।4 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। तभी अंपायर ने 'ऑल ओवर' का कॉल किया और मैच ड्रॉ घोषित किया।

विज्ञापन


इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 से मात दी। कीवी टीम ने 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में मात दी। वहीं इंग्लैंड ने विदेशी जमीन पर 13वां टेस्ट बिना जीते खेला। टिम साउदी को टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच जबकि ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जो रूट के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की पहली पारी 307 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 278 रन पर सिमटी। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 29 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 352/9 के स्कोर पर घोषित की और मेजबान टीम के सामने 382 रन का लक्ष्य रखा। मेहमान टीम को सीरीज 1-1 से बराबर करने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया।

क्राइस्टचर्च में टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 42/0 के स्कोर से आगे बढ़ाई। लैथम एक छोर पर डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। जीत रावल (17) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्टोनमैन के हाथों कैच आउट कराकर कीवी टीम को पहला झटका दिया। अगली ही गेंद पर ब्रॉड ने कप्तान केन विलियमसन को विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को जोरदार झटका दिया।

इसके बाद अनुभवी रॉस टेलर (13), हेनरी निकोल्स (13) और बीजे वॉटलिंग (19) भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। लैथम ने 207 गेंदों में 10 चौको की मदद से 83 रन बनाए, लेकिन लीच ने विंस के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया।

फिर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (45) और इश सोढ़ी (56*) ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और स्कोर 200 रन के पार लगाया। दोनों ने मेहमान टीम को विकेट के लिए तरसा दिया। फिर वुड ने ग्रैंडहोम को लीच के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 97 गेंदों में 6 चौको की मदद से 45 रन बनाए। 


यहां से सोढ़ी को नील वेगनर (7) का साथ मिला। दोनों ने कीवी टीम का स्कोर 250 रन के पार लगाया। वेगनर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्होंने 103 गेंदों तक संघर्ष करते हुए इंग्लैंड को जीत से वंचित कर दिया। वहीं पुछल्ले बल्लेबाज इश सोढ़ी ने 168 गेंदों में 9 चौको की मदद से नाबाद 56 रन बनाए और टेस्ट ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और लीच ने दो-दो विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और जो रूट को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed