भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला शुक्रवार यानी 21 फरवरी से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बेशक भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है लेकिन टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए वेलिंग्टन का यह मैदान कई मायनों में खास है।
NZvIND: इतिहास खुद को दोहराता है, शास्त्री ने ताजा की 39 साल पुरानी यादें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रवि शास्त्री ने इस मैदान पर 39 साल पहले न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। शास्त्री ने 39 साल पहले 19 साल की उम्र में भारत की 151वें नंबर की टेस्ट कैप पहनी थी।
इसे महज एक संयोग ही कहा जा सकता है कि विराट कोहली भी शुक्रवार को इसी मैदान पर पहली बार भारतीय कप्तान के रूप में उतरेंगे। टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए रवि शास्त्री ने इस मैदान से जुड़ी यादों को ताजा किया। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है।
EXCLUSIVE: Ravi Shastri Takes Us Down Memory Lane @cheteshwar1 chats with Head Coach @RaviShastriOfc on his Test career journey which started in Wellington😎 – by @RajalArora
Full video here 📽️👉 https://t.co/BDaz7vvB7s
— BCCI (@BCCI) February 20, 2020
कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट कर लिखा, '39 वर्ष हो गए। इतिहास खुद को दोहराता है। कल यही दिन, यही मैदान, यही टीम और यही शहर होगा जहां मैने 39 साल पहले पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम अब भी वही है। कुछ नहीं बदला।'
They say what goes around comes around. Tomorrow, Same day same ground same team same city I made my Test match debut 39 years ago. Unreal. #LoveTestCricket #NZvsIND #Wellington pic.twitter.com/75syib0DFo
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) February 20, 2020