{"_id":"5c84cd18bdec2214195aacd6","slug":"new-zealand-vs-bangladesh-2nd-test-3rd-day-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvBAN: वेगनर-बोल्ट के दम पर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को सस्ते में समेटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvBAN: वेगनर-बोल्ट के दम पर न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को सस्ते में समेटा
Sun, 10 Mar 2019 02:08 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
तेज गेंदबाज नील वेगनर के चार और ट्रेंट बोल्ट के तीन विकेट से न्यूजीलैंड ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को तीसरे दिन यहां बांग्लादेश की पहली पारी को 211 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
बारिश के कारण पहले दो दिन का खेल नहीं हो सका और तीसरे दिन भी चाय के विश्राम के बाद 12 ओवर का ही खेल हो सका। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी 38 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाजों टाम लैथम और जीत रावल के विकेट गंवा दिये। टीम अब भी बांग्लादेश से 173 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष है।
विज्ञापन
दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान केन विलियमसन 10 जबकि अनुभवी रोस टेलर 19 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश को तमीम इकबाल (74) और शादमान इस्लाम (27) ने अच्छी शुरुआत दिलायी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। तमीम ने 114 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने अंतिम नौ विकेट 92 रन के अंदर गंवा दिये। इस बीच विकेटकीपर लिटन दास ने भी 33 रन का योगदान दिया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए ताइजुल इस्लाम (आठ) के साथ 38 रन की साझेदारी कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
वेगनर ने 13 ओवर में 28 रन देकर चार और बोल्ट ने 11 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की शुरूआत भी खराब रही जब लैथम (04) और रावल (03) जल्द पवेलियन लौट गए। दोनों का विकेट तेज गेंदबाज अबू जायेद ने लिया।