{"_id":"6054a71324abfc7d661988ca","slug":"new-zealand-to-face-bangladesh-on-20th-march-during-1st-odi-at-dunedin-know-head-to-head-one-day-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश पहला वनडे, आंकड़ों में जानें कौन किस पर भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
20 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश पहला वनडे, आंकड़ों में जानें कौन किस पर भारी
Fri, 19 Mar 2021 06:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 20 मार्च (शनिवार) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ड्यूनडिन स्थित यूनिवर्सिटी ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम करीब एक साल बाद वनडे मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी मैच बीते साल 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था। आइए हम आपको अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिजल्ट के बारे में बताते हैं।
आंकड़ों की बात करें तो वनडे में न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश पर हमेशा भारी पड़ी है। अब तक दोनों देशों के बीच 35 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। इन 35 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 25 मैच जीते हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम सिर्फ 10 मैच जीत पाई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि बांग्लादेश के लिए एकदिवसीय सीरीज आसान नहीं होगी।
ड्यूनडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड ने हमेशा जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने इस मैदान पर 8 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिनमें सभी मैच जीते हैं। वहीं बांग्लादेश ने ड्यूनडिन में 2 मैच खेले है जिनमें उसे हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर बांग्लादेश को ड्यूनडिन में पहली एकदिवसीय मैच की जीत का इंतजार है।
विज्ञापन
बीते दिनों बांग्लादेश ने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने मेहमान टीम को 3-0 से हराया था. बांग्लादेश की टीम अब तक लगातार 6 एकदिवसीय मैच जीत चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह कीवियों को कड़ी टक्कर देगी।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम- टॉम लाथम (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉन्वे, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डारेल मिचैल, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिचैल सैंटनर, टिम साउदी, विल यंग।
बांग्लादेश की वनडे टीम- तमीम इकबाल (कप्तान), अफीफ होसैन, अल-आमीन होसैन, हसन महमूद, लिटन दास, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसेद्देक होसैन, मुश्फिकुर रहीम, मुस्तफिजुर रहमान, नजमुल होसैन शांतो, नसुम अहमद, रुबेल होसैन, शोरिफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, तस्कीन अहमद।