{"_id":"61bc79e3900a5a3c0336cb21","slug":"new-zealand-spinner-ajaz-patel-10-wicket-ball-will-have-pride-of-place-in-upcoming-mca-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: एजाज पटेल की 10 विकेट वाली गेंद होगी 'प्राइड ऑफ प्लेस', एमसीए संग्रहालय में मिलेगी खास जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सम्मान: एजाज पटेल की 10 विकेट वाली गेंद होगी 'प्राइड ऑफ प्लेस', एमसीए संग्रहालय में मिलेगी खास जगह
Fri, 17 Dec 2021 05:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:22 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को एक और सम्मान मिलने जा रहा है। भारतीय मूल के इस गेंदबाज ने इसी महीने की शुरुआत में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में एजाज ने 10 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
एजाज पटेल
- फोटो : social media
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल को एक और सम्मान मिलने जा रहा है। भारतीय मूल के इस गेंदबाज ने इसी महीने की शुरुआत में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में एजाज ने 10 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। अब एजाज की उसी खास गेंद को मुंबई क्रिकेट संघ के आगामी संग्रहालय में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष विजय पाटिल ने एजाज द्वारा अपनी 10 विकेट वाली गेंद संग्रहालय को दान करने के लिए जमकर सराहा है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'उन्होंने (एजाज पटेल) वानखेड़े स्टेडियम में जो हासिल किया वह पूरी तरह से अभूतपूर्व था। और तथ्य यह है कि उसने हमारे प्रतिष्ठित (वानखेड़े) स्टेडियम में किया था, जिसने हमे इस मैदान से एक और खास स्मृति देने में मदद की।'
विज्ञापन
पाटिल ने कहा, 'वह काफी उदार है, एक बार उपलब्धि हासिल करने के बाद, उन्होंने उदारता से हमें वह गेंद दे दी, जिससे उन्होंने उन 10 विकेटों को लिया, इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत महत्व देते हैं और यह हमारे एमसीए संग्रहालय में गौरव का स्थान लेगा।'
विज्ञापन
एमसीए प्रमुख ने यह भी कहा कि आगामी संग्रहालय युवाओं को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह (संग्रहालय का गठन) एक सही कदम है, क्योंकि हमारी (मुंबई क्रिकेट) इतनी बड़ी विरासत है। हमारे पास 80 अंतरराष्ट्रीय मैच थे और भारत द्वारा बनाए गए अंतरराष्ट्रीय रनों का लगभग 1/5वां हिस्सा मुंबई के बल्लेबाजों ने बनाया है। तो, हमारा इतिहास दशकों पुराना है। इसलिए हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए, यह वास्तव में हमारे वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के क्रिकेटरों को भी प्रेरित करेगा।'