फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand's Martin Guptill laments disappointing end of international career day after retirement call

Martin Guptill: अंतरराष्ट्रीय करियर को इस तरह खत्म करने से निराश हैं गुप्टिल, बोले - अभी बहुत कुछ दे सकता था

Thu, 09 Jan 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jan 2025 05:13 PM IST
सार

गुप्टिल ने 2009 में डेब्यू किया था। गुप्टिल ने तीनों प्रारूप मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए कुल 367 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले सीमित ओवरों के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक गुप्टिल ने 198 वनडे में 18 शतक और 39 अर्धशतक समेत 7346 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
New Zealand's Martin Guptill laments disappointing end of international career day after retirement call
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : X

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद अपने फैसले पर बड़ा बयान दिया है। गुप्टिल ने जिस तरह अपने करियर को समाप्त किया उससे वह काफी निराश हैं और उनका कहना है कि वह अभी न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते थे। गुप्टिल ने अक्तूबर 2022 से न्यूजीलैंड के लिए कोई मैच नहीं खेला था और आखिरकार उन्होंने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला ले लिया था। 
विज्ञापन

38 साल के गुप्टिल ने 2009 में डेब्यू किया था। गुप्टिल ने तीनों प्रारूप मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए कुल 367 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले सीमित ओवरों के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक गुप्टिल ने 198 वनडे में 18 शतक और 39 अर्धशतक समेत 7346 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 122 वनडे में 3531 रन बनाए जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने डेब्यू वनडे मैच में जड़ा था शतक 
गुप्टिल न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाया है। उन्होंने यह उपलब्धि 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी। उस साल के अंत में वह आईसीसी की वर्ल्ड वनडे एकादश में जगह बनाने में सफल रहे थे। गुप्टिल ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं जिसमें 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली 237 रनों की रिकॉर्ड पारी भी शामिल है। यह विश्व कप में किसी बल्लेबाज का निजी सर्वोच्च स्कोर है और वह न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। गुप्टिल ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन और 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 रन की पारियां खेली थी। 
विज्ञापन

गुप्टिल ने कहा, मैने हालात को देखकर फैसला लिया। मैं अभी न्यूजीलैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता था। मैं निराश हूं जिस तरह से मुझे संन्यास लेना पड़ा लेकिन आगे तो बढ़ना है। मेरे जीवन का सबसे गौरव वाला पल था जब मुझे ब्लैक कैप मिली। मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन मैं शीर्ष पर फिर जाना चाहता था। मुझे कोई मलाल नहीं है। मैने पूरी कोशिश की और खेल का पूरा मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed