फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand's Champions Trophy plans face uncertainty as Lockie Ferguson injury casts doubt over availability

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड को लग सकता है झटका, इस तेज गेंदबाज का खेलना मुश्किल

Sat, 08 Feb 2025 01:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Feb 2025 01:11 PM IST
सार

फर्ग्यूसन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईएलटी20 लीग के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी। उन्होंने हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका तथा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा था। 

विज्ञापन
New Zealand's Champions Trophy plans face uncertainty as Lockie Ferguson injury casts doubt over availability
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

न्यूजीलैंड 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां कर रही है, लेकिन इससे पहले ही उसे झटका लग सकता है। उसके स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर लॉकी फर्ग्यूसन फिटनेस हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। फर्ग्यूसन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईएलटी20 लीग के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी। उन्होंने हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका तथा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा था। 
विज्ञापन

फर्ग्यूसन का हुआ है स्कैन 
आईएलटी20 लीग में दुबई कैपिटल्स के खिलाफ क्वालिफायर मैच में डेजर्ट वीपर्स के लिए खेलने वाले फर्ग्यूसन मैदान से बाहर चले गए थे और वह अपने कोटे के ओवर भी पूरे नहीं कर सके थे। उनकी जगह फाइनल ओवर डालने के लिए मोहम्मद आमिर को बुलाया गया था। चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए फर्ग्यूसन का स्कैन कराया गया और न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की है कि उन्हें रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीड ने कहा, फर्ग्यूसन का यूएई में स्कैन हुआ है, हमने तस्वीरें देखी है, लेकिन हमें रेडियोलॉजिस्ट से रिपोर्ट का इंतजार है। अबतक जो लग रहा है वो हैम्स्ट्रिंग चोट दिख रही है, लेकिन हम इंतजार करेंगे और फर्ग्यूसन का पाकिस्तान ले जाना है या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी जगह किसी अन्य का चयन करना है, इस बारे में बाद में फैसला लेंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा न्यूजीलैंड
फर्ग्यूसन शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ एलिमिनेटेड मुकाबले में भी बाहर रहेंगे। लगातार मुकाबलों में उनका अनुपलब्ध रहना न्यूजीलैंड के लिए खतरे की घंटी है। न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंय ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत गत चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 19 फरवरी से कराची में खेला जाएगा। फर्ग्यूसन कीवी टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर वह इस आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए तो यह न्यूजीलैंड की तैयारियों को प्रभावित करेगा। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed