{"_id":"5d6baee98ebc3e93cc43e44c","slug":"new-zealand-rugby-team-coach-nick-webb-favourite-to-become-indian-cricket-team-trainer","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक वेब बन सकते हैं भारतीय टीम के ट्रेनर, दे चुके हैं न्यूजीलैंड की रग्बी टीम को कोचिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निक वेब बन सकते हैं भारतीय टीम के ट्रेनर, दे चुके हैं न्यूजीलैंड की रग्बी टीम को कोचिंग
Sun, 01 Sep 2019 05:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
team india
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट और ऑकलैंड स्थित रग्बी लीग की टीम वॉरियर्स के पूर्व ट्रेनर निक वेब भारतीय टीम के अनुकूलन (स्ट्रेंथ एवं कंडीस्निंग) कोच के लिए चुने गए तीन उम्मीदवारों में सबसे मजबूत दावेदारों बनकर उभरे हैं। इस सूची में दूसरा और तीसरा नाम क्रमश: ल्यूक वुडहाउस और भारत के एस. रजनीकांत का है।
विज्ञापन
यह पता चला है कि रजनीकांत भारतीय टीम के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की पसंद हैं। इस नियुक्ति से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अगर कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो रजनीकांत को यह जिम्मेदारी मिलना मुश्किल है क्योंकि बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुए व्यावहारिक मूल्यांकन में वह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस सूत्र (अधिकारी) ने बताया, ‘इस नियुक्ति की औपचारिकताओं को बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पूरा करना है, ऐसे में हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि वेब को ही यह जिम्मेदारी मिलेगी। वह हालांकि इस मामले में पहली पसंद हैं और जब नियुक्ति की शर्तों को अंतिम रूप दिया जाएगा तब उनके टीम के साथ होने की सबसे ज्यादा संभावना हैं।’
विज्ञापन
बत्तीस साल के वेब ने न्यूजीलैंड की प्रथम श्रेणी की टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्स के साथ भी काम किया है। उनका पिछला कार्यकाल न्यूजीलैंड की महिला टीम ‘वाइट फर्न्स ’ के साथ था।
अधिकारी ने बताया, ‘राष्ट्रीय रग्बी लीग से जुड़े रहने के कारण वेब का दावा मजबूत हुआ। टीम के मौजूद ट्रेनर शंकर बासु ने जो स्तर बनाया है उसे आगे ले जाने के लिए वेब को सबसे उपयुक्त पाया गया।’