फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand defeated Bangladesh by two wickets in cricket world cup ross taylor scores half century

शाकिब के 200वें मैच में बांग्लादेश को मिली मात , रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हराया

Thu, 06 Jun 2019 03:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jun 2019 03:29 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से दर्ज की अपनी दूसरी जीत 
  • हेनरी ने झटके चार विकेट, टेलर ने खेली 83 रन की पारी 
  • बोल्ट ने वनडे में पूरे किए 150 विकेट

विज्ञापन
New Zealand defeated Bangladesh by two wickets in cricket world cup ross taylor scores half century
बांग्लादेश v न्यूजीलैंड - फोटो : social media

विस्तार

शाकिब अल हसन (64, 2/47) ने अपने 200वें मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया बावजूद इसके बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के हाथों रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बांग्लादेश से मिले 245 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में आठ विकेट पर 248 रन बनाकर हासिल कर लिया। मिशेल सेंटनर (17*) ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


ओपनर मार्टिन गुप्टिल (25) और कोलिन मुनरो (24) के विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान केन विलियमसन (40) और रॉस टेलर (83) ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। उनके अलावा जेम्स नीशाम ने 25 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफद्दीन और मोसद्देक हुसैन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शाकिब के लगातार दूसरे अर्द्धशतक से बांग्लादेश की टीम 49.2 ओवर में 244 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के आठ बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे पर शाकिब को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सैफुद्दीन ने 29, तमीम इकबाल ने 24, सौम्या सरकार ने 25, मोहम्मद मिथुन ने 26, महमूदुल्लाह ने 20 रन बनाए। शाकिब ने मुशफिकुर रहीम (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 और मिथुन के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। बांग्लादेश की पारी में सिर्फ 21 चौके और एक छक्का लगा।

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने चार और ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए। बोल्ट ने इस दौरान वनडे में 150 विकेट भी पूरे किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed