फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand defeated afghanistan by 7 wickets in cricket world cup match

World Cup 2019: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, अफगानिस्तान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

Sun, 09 Jun 2019 06:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jun 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
New Zealand defeated afghanistan by 7 wickets in cricket world cup match
न्यूजीलैंड - फोटो : social media

शनिवार को वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला खेला गया। टॉन्टन में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने थी।

विज्ञापन


एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 107 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई। ये न्यूजीलैंड की इस वर्ल्ड कप की लगातार तीसरी जीत थी।
विज्ञापन


मैच में एक बार फिर से अफगानिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी देखने को मिली। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मोहम्मद शहजाद की गैरमौजूदगी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। लेकिन उसके बाद उनके लगातार विकेट गिरते गए और पूरी टीम 41.1 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान की तरफ से हश्मतुल्लाह शाहीदी ने सबसे अधिक 59 रन बनाए वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से नीशम ने 5 और फर्ग्यूसन ने 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन एक बार फिर से कप्तान केन विलियमसन और रोस टेलर की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। विलियमसन ने जहां 99 गेंदों में 79 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं टेलर ने 52 गेंदों में 48 रन बनाए।

अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में तीनों विकेट आफताब आलम ने लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed