फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand cricketers to start squad training this week says NZC

अब न्यूजीलैंड में होने जा रही क्रिकेट की वापसी, इस सप्ताह से शुरू होगा टीम अभ्यास

Mon, 13 Jul 2020 02:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
New Zealand cricketers to start squad training this week says NZC
New Zealand Cricket - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर कोविड-19 महामारी के कारण लंबे विश्राम के बाद इस सप्ताह लिंकन में हाई परफॉरमेंस सेंटर में टीम अभ्यास शुरू करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में छह राष्ट्रीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


एनजेडसी ने कहा, 'न्यूजीलैंड के शीर्ष पुरुष और महिला क्रिकेटर इस सप्ताह लिंकन स्थित हाई परफॉरमेंस सेंटर में टीम अभ्यास में वापसी करेंगे। आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले छह राष्ट्रीय शिविरों में से यह पहला शिविर होगा।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, 'दक्षिणी द्वीप और वेलिंगटन में रहने वाले पुरूष और महिला खिलाड़ी इस सप्ताह कैंटरवबरी में अभ्यास पर लौटेंगे जबकि खिलाड़ियों के लिए दूसरा बड़ा शिविर 19 जुलाई से माउंट मॉनगानुई के बे ओवल में आयोजित किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है जो कोरोना वायरस से बहुत कम प्रभावित है, वहां 1500 के करीब मामले ही सामने आए, जिसमें से 1400 से अधिक ठीक हो चुके हैं। अभी तक वहां कोविड-19 के कारण केवल 22 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed