फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Cricket will issue NOCs to all IPL-bound Black Caps but players have to do due diligence themselves

IPL 2020: छह कीवी खिलाड़ी होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा, खास तैयारी करेगा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड

Thu, 23 Jul 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
New Zealand Cricket will issue NOCs to all IPL-bound Black Caps but players have to do due diligence themselves
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अनुबंधित अपने सभी छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देगा लेकिन बोर्ड ने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों को लेकर स्वयं ही सतर्कता बरतनी होगी।

विज्ञापन


आईपीएल में न्यूजीलैंड के जो छह खिलाड़ी खेलेंगे उनमें किंग्स इलेवन पंजाब के जिमी नीशाम, कोलकाता नाइट राइडर्स के लॉकी फर्ग्युसन, मुंबई इंडियन्स के मिशेल मैकलेनाघन और ट्रेंट बोल्ट, सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन और चेन्नई सुपरकिंग्स के मिशेल सेंटनर शामिल हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पीटीआई को ईमेल पर कहा, 'आईपीएल के संदर्भ में, एनजेडसी संबंधित खिलाड़ियों को एनओसी जारी कर रहा है और यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या फैसला करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल का आयोजन सितंबर के अंत से नवंबर तक किए जाने की संभावना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के रद्द होने के कारण यह विंडो बनी है। एनजेडसी अपने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के नवीनतम नियमों और कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दे रहा है और अब सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है।

रिचर्ड ने कहा, 'एनओसी प्रत्येक मामले पर विचार के बाद जारी की जाती है और ऐसा बहुत कम होता है कि इससे इनकार कर दिया जाए। हालांकि सतर्कता ऐसी चीज है जो सभी संबंधित खिलाड़ियों को दिखानी होगी। हालांकि इससे जुड़े मामलों पर हम की सूचना हमें खिलाड़ियों को देने की खुशी होगी जिससे कि हम जितनी संभव हो उतनी उनकी मदद कर सकें।'

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने हाल में कहा था कि वह स्वास्थ्य नियमों के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं क्योंकि संभावना है कि आईपीएल को यूएई में स्थानांतरित किया जाए जहां भारत की तुलना में कोरोना वायरस के मामले कम हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 12 लाख को पार जा चुकी है जबकि 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस मुद्दे पर एनजेडसी के रुख पर रिचर्ड ने कहा कि यह उनके क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।उन्होंने कहा, 'आईपीएल का आयोजन यूएई में कराने को लेकर एनजेडसी का कोई नजरिया नहीं है। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।' 

खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग सुपरकिंग्स के मुख्य कोच, शेन बांड मुंबई के गेंदबाजी कोच और माइक हेसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुख्य कोच हैं जबकि डैनी मोरीसन और साइमन डूल कमेंटरी पैनल से जुड़े हैं। रिचर्ड ने साथ ही पुष्टि की कि न्यूजीलैंड ए टीम का भारत दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, 'मेरी सूचना यह है कि ए टीम का भारत दौरा नहीं हो रहा है। यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच आपसी सहमति से किया गया है।' भारत की पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला खेलने के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है लेकिन भारत ए टीम के सत्र के कम से कम चार दौरों और श्रृंखलाओं को रद्द या स्थगित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed