{"_id":"5c4ca20abdec227362021207","slug":"new-zealand-coach-gary-stead-says-our-challenge-is-to-build-partnership-at-top-in-next-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने भारत के खिलाफ तीसरे वन-डे से पहले बनाया खास प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने भारत के खिलाफ तीसरे वन-डे से पहले बनाया खास प्लान
Sun, 27 Jan 2019 08:31 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
गैरी स्टीड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने शनिवार को कहा कि उनके बल्लेबाजों के लिए भारत के खिलाफ सीरीज के बाकी मैचों में चुनौती शीर्षक्रम पर बड़ी साझेदारियां बनाने की है।
विज्ञापन
पहला मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को दूसरे मैच में भारत ने 90 रन से मात दी। स्टीड ने कहा, 'प्रदर्शन में सुधार आया है लेकिन अभी भी यह आशातीत नहीं है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा , 'उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और मुझे लगा कि 350 से अधिक रन हो जायेंगे। मुझे खुशी है कि आखिर में गेंदबाजी बेहतर रही। आखिर में ब्रासवेल ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन किसी भी मायने में यह मुकम्मिल प्रदर्शन नहीं था।'
विज्ञापन
कीवी कोच ने कहा , 'हमने शीर्षक्रम में अच्छी साझेदारियां नहीं की जो श्रीलंका के खिलाफ हमारी ताकत थी। बल्लेबाजी ईकाई के रूप में हमारे लिये अगले तीन मैचों में बड़ी चुनौती अच्छी साझेदारियां निभाने की होगी।' इनपुट-भाषा