फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand coach Gary Stead says no tension around T20 World Cup opener against Pakistan

T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच खेलने को लेकर क्या बोले न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड?

Wed, 06 Oct 2021 05:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 06 Oct 2021 05:01 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इससे पहले टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीन ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
New Zealand coach Gary Stead says no tension around T20 World Cup opener against Pakistan
कोच गैरी स्टीड और विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप के शुरू होने में महज कुछ ही दिन का वक्त बचा है। विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। बुधवार को कीवी टीम के कोच गैरी स्टीड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। स्टीड का कहना है कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ जब उतरेगी तो उनके खिलाड़ियों पर दौरा रद्द करने का कोई असर नहीं होगा और वे इस मुकाबले को अन्य मुकाबले की तरह लेंगे।

विज्ञापन

जो हुआ उसे हम बदल नहीं सकते
गैरी स्टीड ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि हमारी तरफ से ऐसी कोई चिंता की बात है। निश्चित तौर पर जो कुछ हुआ वो पाकिस्तान क्रिकेट, उनके खिलाड़ी और हमारे खिलाड़ियों के लिए भी काफी दुख की बात है। इन सबने एक बेहतरीन मौका मिस कर दिया। जो हुआ उसे हम बदल नहीं सकते हैं। हम लोग बस पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं।'

स्टीड ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि एक समय में एक खेल पर ध्यान केंद्रित चाहिए, लेकिन मेरा पूरा फोकस सेमीफाइनल तक पहुंचना है। यदि आप वहां पहुंच जाते हैं तो आपको पता चल जाता है कि आप खिताब से महज दो जीत दूर हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम कठिन ग्रुप में हैं। मुझे वास्तव में लगता है कि छह से सात टीमें ऐसी हैं, जो टूर्नामेंट जीत सकती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

26 अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी कीवी टीम
कीवी टीम को टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 26 अक्तूबर को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड को कड़े ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान और दो अन्य क्वालीफायर के साथ रखा गया है। हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सुरक्षा खतरे के कारण पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय से ठीक पहले पुरुष टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था जिससे मेजबान देश निराश और नाराज था। इसके बाद न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा था कि पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला उनके हाथों में नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed