फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand captain Tom Latham came in aid of under-fire Rohit Sharma after Test series win against India

IND vs NZ: 'भारत रातोंरात खराब टीम नहीं बन सकता', भारतीय कप्तान रोहित के बचाव में उतरे टॉम लाथम

Sun, 27 Oct 2024 08:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Oct 2024 08:27 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका है। भारतीय टीम भले ही अभी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैं, लेकिन उसे अब अगले छह में से चार टेस्ट मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन
New Zealand captain Tom Latham came in aid of under-fire Rohit Sharma after Test series win against India
टॉम लाथम - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचाव में उतरे और उन्होंने कहा कि भारत रातोंरात खराब टीम नहीं बन सकता है। न्यूजीलैंड ने शनिवार को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को 113 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। इसके साथ ही कीवी टीम ने भारतीय धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका है। भारतीय टीम भले ही अभी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैं, लेकिन उसे अब अगले छह में से चार टेस्ट मैच जीतने होंगे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाथम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा। लाथम ने कहा, जिस तरह यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए और उन्होंने बल्लेबाजी की इससे हम दबाव में आ गए थे। हमें पता था कि 10 विकेट चटकाना आसान नहीं होगा। हालांकि, भारतीय टीम को जल्द ही समेटना सही रहा, लेकिन आपको मानना होगा कि भारत एक बेहतरीन टीम है। कुछ मैचों के बाद वह रातोंरात खराब टीम नहीं सकती। उनकी टीम में एक से 15 तक कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि वे मुंबई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

'टॉस का पक्ष में होना अहम रहा'
लाथम ने साथ ही कहा कि पहले दोनों टेस्ट मैच में टॉस का फैसला उनके पक्ष में रहना महत्वपूर्ण रहा। लाथम ने कहा, हमने भारत पर हावी होने की शैली अपनाई। हम उन्हें शुरू में ही झटका देने में सफल रहे। इसके अलावा टॉस का फैसला भी हमारे अनुकूल रहा। इसने वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम उनके सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहते थे और शुरू में उन्हें झटका देना चाहते थे जिसमें हम सफल रहे। हमने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया जो वास्तव में महत्वपूर्ण रहा। हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। उनका इस तरह का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed