{"_id":"6194eb41afafaf33097efaf8","slug":"new-zealand-captain-kane-williamson-says-playing-against-india-one-of-the-biggest-challenges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: कीवी कप्तान विलियमसन बोले- भारत के खिलाफ खेलना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: कीवी कप्तान विलियमसन बोले- भारत के खिलाफ खेलना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक
Wed, 17 Nov 2021 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 17 Nov 2021 05:15 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि भारत के खिलाफ खेलना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने हर फॉर्मेट में भारत को एक अच्छी टीम बताया और टीम इंडिया की तारीफ की।
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज शुरू होने से पहले केन विलियमसन ने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना इस खेल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हालांकि विलियमसन इस टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टिम साउदी पहले मैच में कप्तानी करेंगे और आने वाले मैचों में उन्हें भी आराम दिया जा सकता है। इससे पहले टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आसानी से हराया था।
न्यूजीलैंड के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में विलियमसन ने कहा "जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो यह इस खेल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होता है। हर फॉर्मेट में उनके पास जो गहराई है और हर खिलाड़ी के अंदर जो क्वालिटी है, वह अविश्वनीय है और इसी वजह से विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा है।"
विज्ञापन
विलियमसन ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए खुद को तैयार करने के लिए टी-20 सीरीज न खेलने का फैसला किया है। यह टेस्ट सीरीज 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होगा।
जेमिसन भी टी-20 सीरीज से हटे
विलियमसन के बाद तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी टी-20 सीरीज न खेलने का फैसला किया है। वो भी टेस्ट टीम के साथ तैयारी करेंगे। वहीं लोकी फर्ग्यूसन अपनी चोट से उबर चुके हैं और वो पहले टी-20 मैच के लिए फिट हैं। टीम के कोच गैरी स्टेड ने यह जानकारी दी है। इस सीरीज में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे और आने वाले मैचों में उनके साथ डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर को भी आराम दिया जाएगा। ये सभी खिलाड़ी टी-20 और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल हैं।

Ahead of the first match of the G.J. Gardner Homes Tour of India, hear from Kane Williamson, Kyle Jamieson, Shane Bond and Tim Southee on how they see the depth of Indian cricket. #INDvNZ pic.twitter.com/rfj2jG8B7W
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 17, 2021