फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand beat sri lanka in second test by record margin

न्यूजीलैंड ने सिर्फ 14 गेंद में श्रीलंका को किया ऑलआउट, दूसरे टेस्ट में 423 रन की रिकॉर्ड जीत

Sun, 30 Dec 2018 10:57 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 30 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
new zealand beat sri lanka in second test by record margin
ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड ने रविवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन श्रीलंका को रिकॉर्ड 423 रन से मात दी। कीवी टीम ने श्रीलंका के अंतिम तीन विकेट महज 14 गेंदों के अंदर चटकाए। 

विज्ञापन


इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में 88 साल में यह पहला मौका है जब कीवी टीम ने लगातार चार टेस्ट सीरीज जीती हो। इससे पहले उसने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान को मात दी थी।
विज्ञापन


ट्रेंट बोल्ट (3 विकेट) और नील वेगनर (4 विकेट) ने श्रीलंका की पारी 9 विकेट पर 236 रन पर समेट दी क्योंकि एंजेलो मैथ्यूज अपनी पारी खेलने नही आ सके।  टिम साउदी के खाते में दो विकेट दर्ज हुए। श्रीलंका ने अपनी पारी 231/6 के स्कोर से आगे बढ़ाई। सुरंगा लकमल को ट्रेंट बोल्ट ने दिन की तीसरी गेंद पर बोल्ड करके पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नील वेगनर ने दिलरुवान परेरा को अगले ओवर में आउट किया। परेरा ने 22 रन बनाए। फिर बोल्ट ने दुष्मंथा चमीरा को आउट करके श्रीलंकाई पारी समाप्त की। इस सीरीज में वेगनर विकेट के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने क्राइस्टचर्च में अपनी लय हासिल की और दूसरी पारी में 48 रन देकर चार विकेट झटके। बोल्ट ने 77 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 


बता दें कि श्रीलंका ने पहले दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रन पर ऑलआउट की थी, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 104 रन पर सिमट गई। यहां से न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में उम्दा खेल दिखाया और श्रीलंका के सामने 660 रन का हिमालयीन स्कोर रखा। इसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 236 रन पर सिमटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed